ePaper

Jharkhand Election 2024: रांची के किस विधानसभा क्षेत्र का सबसे पहले आएगा रिजल्ट, कहां होगी देर ?

Updated at : 22 Nov 2024 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Election 2024

Jharkhand Election 2024

Jharkhand Election 2024: रांची जिले के 7 विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों का फैसला कल होगा. सुबह आठ बजे से ही वोटी की गिनती शुरू हो जाएगी. सबसे अधिक राउंड तक वोटों की गिनती हटिया विधानसभा में होगी.

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024, रांची : रांची जिला के सात विधानसभा क्षेत्र (रांची, हटिया, कांके, मांडर, तमाड़, सिल्ली और खिजरी) के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला शनिवार को होगा. सुबह आठ बजे से पंडरा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति में मतगणना शुरू हो जायेगी. दोपहर 12 बजे से सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के रुझान मिलने लगेंगे. इधर, विधानसभावार मतगणना का चरण तय कर लिया गया है. सबसे अधिक 23 राउंड की गिनती हटिया विधानसभा क्षेत्र में होगी, जहां 496 मतदान केंद्र हैं. इसलिए यहां रिजल्ट आने में देर होगी. इसके बाद कांके विधानसभा क्षेत्र में 22 राउंड की गिनती होगी, जहां 482 बूथ हैं. सबसे कम सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 18 राउंड में मतों की गिनती की जायेगी. इसलिए यहां के परिणाम जल्दी आएंगे.

निर्वाची पदाधिकारियों के क्या है दिशा निर्देश

रांची में मतगणना के लिए विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये गये हैं. चिह्नित मतगणना हॉल में सभी पदाधिकारियों को सुबह 6.30 बजे तक उपस्थित होना है. अगर कोई कर्मचारी अनुपस्थित होता है, तो सुबह सात बजे तक उसकी जगह अन्य कर्मियों की तैनात कर देनी है. हर राउंड की गिनती समाप्त होने पर दूसरे राउंड की गिनती शुरू करनी है. इससे पूर्व स्ट्रांग रूम के प्रभारी पदाधिकारी को सुबह पांच बजे उपस्थित होना है. वहीं, सभी आवश्यक जांच के बाद सुबह 5.30 बजे स्ट्रांग रूम का सील खोला जायेगा. इसके बाद सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में इवीएम को मतगणना हाॅल में लाया जायेगा.

Also Read: Jharkhand Weather: उत्तर भारत में बर्फबारी और ठंडी हवा से झारखंड में बढ़ेगी कनकनी, कांके का पारा 1.3 डिग्री गिरा

मीडिया सेल से मिलेगी जानकारी

मतगणना स्थल पर मीडिया सेल की व्यवस्था की गयी है, जहां सभी राउंड की गिनती की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी. यहां फोन और टीवी की व्यवस्था भी होगी. मीडिया सेल में प्रवेश अधिकृत पास के आधार पर होगा.

ट्रैफिक नियमों का करना होगा पालन

मतगणना स्थल के मुख्य गेट के बांयी तरफ पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. यहां पर सभी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता और एजेंट वाहनों की पार्किंग करेंगे. इसके अलावा अन्य जगह पर वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की जायेगी. बाजार समिति के दोनों मुख्य पथ की 500 मीटर की दूरी पर ड्रॉप गेट लगाये जायेंगे.

मतगणना को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

23 नवंबर को होनेवाली मतगणना के लिए गुरुवार को कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया. मतगणना स्थल पर जिनको जो जिम्मेदारी दी गयी है, उनको उसी अनुरूप जानकारी दी गयी. कर्मचारियों को चुनाव आयोग के प्रत्येक दिशा-निर्देश का पालन करने को कहा गया.

Also Read: Jharkhand Election 2024: झारखंड में इंडिया-एनडीए के बीच फंसीं 15 सीटें, यही तय करेंगी सत्ता की राह

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola