ePaper

झारखंड हाईकोर्ट में इस दिन रहेगी छुट्टी, अधिसूचना जारी, जानिए क्या है कारण

Updated at : 12 Nov 2024 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand High Court

Jharkhand High Court

Jharkhand Election 2024 : झारखंड में प्रथम चरण के चुनावों को देखते हुए 13 नवंबर को हाईकोर्ट में छुट्टी रहेगी. रजिस्ट्रार जनरल ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है.

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024 : झारखंड हाईकोर्ट में 13 नवंबर को विधानसभा चुनाव को लेकर अवकाश रहेगा. उस दिन हटिया, रांची व कांके विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा. इसे देखते हुए हाइकोर्ट की ओर से अवकाश की घोषणा की गयी है.

सात दिसंबर को खुला रहेगा कोर्ट

छुट्टी के संबंध में रजिस्ट्रार जनरल के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी की गयी है. इसके बदले सात दिसंबर (शनिवार) को हाइकोर्ट में कार्य दिवस रहेगा. उल्लेखनीय है कि पूर्व में हाइकोर्ट में सिर्फ द्वितीय चरण के तहत खिजरी विधानसभा क्षेत्र में 20 नवंबर के चुनाव को देखते हुए अवकाश की घोषणा की गयी थी. अब 13 नवंबर को भी मतदान के कारण अवकाश रहेगा.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

कल बंद रखी जायेंगी कूरियर से जुड़ी सेवाएं

13 नवंबर को चुनाव के दिन सभी कूरियर सेवाएं बंद रहेगी. यह जानकारी झारखंड कूरियर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने दी. उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी मतदान कर सकें, इसके लिए कूरियर सेवाओं को बंद रखा गया है. इधर, रांची में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए चुनिंदा कूरियर की ओर से एक कूरियर फ्री की सुविधा दी गयी है. मतदान के बाद उंगली में लगी स्याही दिखानी होगी. बता दें झारखंड में पहले चरण के लिए राज्य की 43 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और 20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा. 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी.

Also Read: Ranchi News : वोटिंग के दिन ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, इस ओर से आनेवाले वाहनों का प्रवेश बंद

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola