Jharkhand Election 2024: झारखंड सरकार पर भड़के अर्जुन मुंडा, घुसपैठियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप
Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Nov 2024 12:25 AM
Jharkhand Election 2024, File Photo
Jharkhand Election 2024: झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने रविवार को झारखंड सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठियों को झारखंड सरकार न केवल संरक्षण दे रही है बल्कि आदिवासियों की जमीन हड़पने की अनुमति भी दे रही है.
Jharkhand Election 2024: भारतीय जनता पार्टी के नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को जेएमएम पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने झामुमो के नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन सरकार पर घुसपैठ को संरक्षण देने का आरोप लगाया. मुंडा ने दावा किया कि अवैध प्रवासी आदिवासी महिलाओं से शादी कर उनकी जमीन हड़प रहे हैं. ये मौजूदा कानून का खुलकर उल्लंघन कर रहे हैं.
कानून का हो रहा उल्लंघन- अर्जुन मुंडा
अर्जुन मुंडा ने आरोप लगाया कि ये भारतीय संविधान के प्रावधानों को चुनौती दे रहे हैं. संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम के मुताबिक संथाल परगना क्षेत्र अधिसूचित क्षेत्र के अंतर्गत आता है. इसके बावजूद इंडिया गठबंधन की सरकार की कथित निष्क्रियता के कारण घुसपैठिये आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं.
गठबंधन सरकार से छुटकारा चाहता है आदिवासी समाज- अर्जुन मुंडा
अर्जुन मुंडा ने कहा है कि बड़े पैमाने पर घुसपैठ के कारण कई इलाकों में आदिवासियों का जीना मुहाल हो गया है. घुसपैठियों को सरकार का संरक्षण मिल रहा है. ये यहां की आदिवासी लड़कियों को बहला फुसला कर उनसे शादी कर रहे हैं. साथ ही उनकी जमीन भी हड़प रहे हैं. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज असहाय है. वो अब गठबंधन सरकार से छुटकारा पाना चाहते हैं.
सरकार का मिल रहा संरक्षण- मुंडा
अर्जुन मुंडा ने कहा कि ‘संताल परगना की पहचान जमीन से जुड़ी हुई थी, लेकिन राज्य सरकार इसे बचाने में विफल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठियों को झारखंड सरकार न केवल शह दे रही है बल्कि आदिवासियों की जमीन हड़पने की अनुमति भी दे रही है. भाषा इनपुट से साभार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










