झारखंड DGP का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना कर पैसे मांगने के मामला का खुलासा, मथुरा से एक आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
झारखंड DGP का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना कर पैसे मांगने के मामला का खुलासा, मथुरा से एक आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand news (रांची) : झारखंड के DGP नीरज सिन्हा के नाम फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से लियाकत नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी लियाकत के पास से 2 मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

विज्ञापन

Jharkhand news (रांची) : झारखंड के DGP नीरज सिन्हा के नाम फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से लियाकत नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी लियाकत के पास से 2 मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

बता दें कि गत 18 मई, 2021 को झारखंड के DGP नीरज सिन्हा के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बना कर कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था. इस फ्रेंड रिक्वेस्ट में आरोपी ने पैसे की मांग भी की थी. इस जानकारी DGP नीरज सिन्हा को होने पर उन्होंने फेसबुक पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहने की अपील की थी. उन्होंने कहा कि फर्जी फेसबुक अकाउंट के माध्यम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे जाने वाले मैसेज को इग्नोर करें.

इधर, इस घटना के बाद रांची एसएसपी के निर्देश पर एक टीम गठित की गयी. पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया. साइबर सेल डीएसपी के नेतृत्व में साइबर सेल, रांची की तकनीकी टीम ने जांच पड़ताल तेज की. इस दौरान इस मामले में शामिल एक आरोपी का लोकेशन उत्तर प्रदेश के मथुरा में पाया गया.

Also Read: Jharkhand Cyber Crime News : अलग- अलग तरीके से लोगों से ठगी करता साइबर क्रिमिनल, देवघर में कई सामान समेत 12 आरोपी गिरफ्तार

तत्काल गठित टीम को उत्तर प्रदेश के मथुरा भेजा गया. गठित टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान की सहायता से इस मामले में शामिल एक आरोपी लियाकत को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली. पुलिस ने आरोपी के पास से इस मामले में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम को बरामद किया है.

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी लियाकत ने अपना अपराध स्वीकार किया है. इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए उसे रांची लाया गया. इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान मथुरा की पुलिस और राजस्थान की डिघ पुलिस के सहयोग के लिए रांची पुलिस ने आभार भी प्रकट किया है.

इस मामले का खुलासा करने के लिए गठित टीम में साइबर सेल रांची के डीएसपी के अलावा पुलिस केंद्र रांची के पुलिस निरीक्षक जॉन मुर्मू, साइबर सेल रांची के पुलिस अवर निरीक्षक विपुल कुमार ओझा एवं जवान संदीप कुमार ने अहम भूमिका निभायी.

Also Read: लोगों से ठगी करने का साइबर क्रिमिनल ने अपनाया नया तरीका, इस बार किसानों को बनाया निशाना, करीब 60 हजार रुपये उड़ाये, जानें कैसे की ठगी

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola