साइबर अपराधियों का नया कारनामा, लोगों का पहले करते हैं फोन हैक फिर ब्लैकमेल कर ट्रांसफर करवाते हैं पैसे

Updated at : 30 Mar 2023 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
साइबर अपराधियों का नया कारनामा, लोगों का पहले करते हैं फोन हैक फिर ब्लैकमेल कर ट्रांसफर करवाते हैं पैसे

पीड़ित तपोवन कॉलोनी जमुना निकेतन (कोकर) निवासी पीयूष ने गुरुवार को सदर थाने में लिखित शिकायत की है. युवक ने बताया कि उसने अपने मोबाइल में एक ऐप एनएआर क्रेडिट डाउनलोड किया था.

विज्ञापन

राजधानी रांची में साइबर अपराधियों का एक नया कारनामा सामने आया है. साइबर अपराधियों ने पहले एक युवक का फोन हैक कर उसके अकाउंट में पैसा भेज दिया. इसके बाद साइबर अपराधियों ने भेजे गये पैसे में से पांच हजार अपने अकाउंट में युवक से ट्रांसफर करा लिया. अब साइबर अपराधी युवक पर अत्यधिक पैसा ट्रांसफर करने का दबाव बना रहे हैं.

ऐसा नहीं करने पर युवक का एडिटेड फोटो उसके सोशल मीडिया नेटवर्क पर वायरल करने की धमकी दे रहे हैं. मामले में पीड़ित तपोवन कॉलोनी जमुना निकेतन (कोकर) निवासी पीयूष ने गुरुवार को सदर थाने में लिखित शिकायत की है. युवक ने बताया कि उसने अपने मोबाइल में एक ऐप एनएआर क्रेडिट डाउनलोड किया था.

इसके बाद उसे दो इंटरनेशनल नंबर से फोन आया और उसका फोन साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया. इसके बाद एक बार में उसके अकाउंट में 2,750 और दूसरी बार में 3, 840 रुपये ट्रांसफर किये गये. यह घटना 23 मार्च से लेकर 28 मार्च के बीच हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola