Jharkhand Crime News : झारखंड में 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार, दोस्त ने ऐसे दिया था झांसा

रांची (Ranchi) के मांडर थाना क्षेत्र (mander police station) में 13 वर्षीया नाबालिग (minor girl) के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने चार नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है. सात आरोपियों (accused) में अन्य की तलाश की जा रही है. पीड़िता के बयान पर मांडर थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गयी है.
Jharkhand Crime News, रांची न्यूज (तौफिक आलम) : झारखंड के रांची जिले मांडर थाना क्षेत्र में एक 13 साल की नाबालिग के साथ सात युवकों ने गैंगरेप किया. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. ये सभी आरोपी नाबालिग हैं. बताया जाता है कि नाबालिग किशोरी के दोस्त ने उसे मिलने के लिए जंगल के समीप बुलाया था और इस दौरान अन्य छह लड़कों के साथ नाबालिग के दोस्त ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.
रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीया नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर पीड़िता के बयान पर मांडर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मांडर पुलिस ने गैंगरेप के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी भी नाबालिग हैं.
बताया जा रहा है कि नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना दो दिन पूर्व 26 अगस्त को हुयी थी. पीड़िता को 26 अगस्त की शाम को उसके पूर्व परिचित एक लड़के ने गांव के निकट स्थित जंगल के निकट मिलने के लिए बुलाया और जंगल में ले जाकर उसके साथ दोस्त के अलावा छह अन्य लड़कों ने गैंगरेप किया. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.
Also Read: Jharkhand News : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की कैसी है तबीयत, ये है लेटेस्ट हेल्थ अपडेट
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










