68 दिनों बाद रांची में कोरोना से कोई मौत नहीं, राज्य में एक्टिव केस 5 हजार के नीचे, जानें ताजा हालात

selective focus of scientist holding sample with coronavirus test lettering near test tubes isolated on white
दूसरी ओर, बुधवार को राज्य में कोरोना के 302 नये संक्रमित मिले और 615 लोग ठीक हो गये. इससे राज्य में एक्टिव केस की संख्या भी पांच हजार से नीचे यानी 4783 रह गयी है. बुधवार को राज्य में कुल 40,265 सैंपल की जांच हुई. इसमें 39,963 की रिपोर्टिंग निगेटिव आयी. राज्य में अब तक 89,38,645 सैंपल की जांच की जा चुकी है. वहीं, जमशेदपुर में मंगलवार को 300 से अधिक संक्रमित मिले थे. बुधवार को वहां 48 नये मरीज मिले.
Corona Cases In Jharkhand Today News रांची : राजधानी रांची में 68 दिनों बाद बुधवार को कोरोना से कोई मौत नहीं हुई. इससे पहले दो अप्रैल को किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई थी. दो अप्रैल को राज्य में एक्टिव केस की संख्या 3908 और कुल मौतें 1115 थीं. इसके बाद कोरोना की दूसरी लहर आयी. तब रोजाना संक्रमितों के मौत होने की सूचना मिलने लगी.
दूसरी ओर, बुधवार को राज्य में कोरोना के 302 नये संक्रमित मिले और 615 लोग ठीक हो गये. इससे राज्य में एक्टिव केस की संख्या भी पांच हजार से नीचे यानी 4783 रह गयी है. बुधवार को राज्य में कुल 40,265 सैंपल की जांच हुई. इसमें 39,963 की रिपोर्टिंग निगेटिव आयी. राज्य में अब तक 89,38,645 सैंपल की जांच की जा चुकी है. वहीं, जमशेदपुर में मंगलवार को 300 से अधिक संक्रमित मिले थे. बुधवार को वहां 48 नये मरीज मिले.
बुधवार को राज्य में तीन लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गयी. बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और पाकुड़ में एक-एक मरीज ने अपनी जान गंवायी. रांची में 34 नये संक्रमित मिले, जबकि 92 लोग स्वस्थ हुए. बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, हजारीबाग, गुमला, कोडरमा, लातेहार, रामगढ़, रांची, साहेबगंज और प सिंहभूम में दहाई अंक में कोरोना संक्रमित मरीज मिले. शेष जिलों में 10 से कम मरीज पाये गये.
बोकारो-11, चतरा-03, देवघर-09, धनबाद-16, दुमका-04, पू सिंहभूम-48, गिरिडीह- 16, गुमला-31, हजारीबाग-13, कोडरमा-21, लातेहार-10, रामगढ़-17, रांची-34, साहेबगंज-10, प सिंहभूम-26
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए