jharkhand coronavirus update : कोरोना से आठ की मौत, 549 नये संक्रमित मिले

Updated at : 23 Oct 2020 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand coronavirus update : कोरोना से आठ की मौत, 549 नये संक्रमित मिले

झारखंड में कोरोना के मामले

विज्ञापन

रांची : गुरुवार को झारखंड में कोरोना से आठ मरीजों की मौत हो गयी है. इनमें रांची से चार की मौत हुई है. वहीं बोकारो से दो, धनबाद व कोडरमा से एक-एक मरीजों की मौत हो गयी है. राज्य में अबतक कोरोना से 859 की मौत हो चुकी है. वहीं गुरुवार को 549 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. दूसरी ओर 625 निगेटिव हुए हैं. इसके साथ ही राज्य में अबतक कुल संक्रमित 98610 हो चुके हैं और इनमें 91629 स्वस्थ हो गये हैं. राज्य में एक्टिव केस 6122 है.

रांची से मिले 151 संक्रमित :

गुरुवार को रांची से सर्वाधिक 151 संक्रमित मिले हैं. वहीं बोकारो से 48, देवघर से 32, धनबाद से 60, दुमका से 11, पूर्वी सिंहभूम से 33, गढ़वा से पांच, गिरिडीह से एक, गोड्डा से पांच, गुमला से 22, हजारीबाग से आठ, जामताड़ा से 16, खूंटी से 16, कोडरमा से तीन, लातेहार से 14, पाकुड़ व लोहरदगा से छह-छह, पलामू से 27, रामगढ़ से चार, साहेबगंज से दो, सरायकेला से 10, सिमडेगा से आठ व पश्चिमी सिंहभूम से 61 नये संक्रमित मिले हैं.

625 निगेटिव हुए :

गुरुवार को 625 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. इनमें बोकारो से 87, देवघर से 10, धनबाद से 23,दुमका से 10, जमशेदपुर से 48, गढ़वा से नौ, गोड्डा से 12, गुमला से 25, हजारीबाग से 14, खूंटी से चार,कोडरमा से 48, लातेहार से 37, लोहरदगा से नौ, पलामू से 19, रामगढ़ से 34, रांची से 171, साहिबगंज से छह, सरायकेला से 14, सिमडेगा से आठ व प. सिंहभूम से 37 मरीज स्वस्थ हुए हैं.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola