Jharkhand Coronavirus Update : झारखंड में मार्च के महीने में फूटा कोरोना विस्फोट, एक दिन में माह के आए सर्वाधिक 194 मामले, जानें किस जिले के क्या हैं हालात

Updated at :25 Mar 2021 10:45 AM
विज्ञापन
Jharkhand Coronavirus Update : झारखंड में मार्च के महीने में फूटा कोरोना विस्फोट, एक दिन में माह के आए सर्वाधिक 194 मामले, जानें किस जिले के क्या हैं हालात

रांची में 1973 सैंपल की जांच हुई और 4.71% की दर से संक्रमित मिले हैं. जमशेदपुर में 2.34% की दर से 34 संक्रमित मिले. वहीं, देवघर व रांची में एक-एक मरीज की बुधवार को मौत हो गयी. राज्य में अबतक 5802842 सैंपल की जांच हुई है और 121695 संक्रमित मिल चुके हैं. 1,19,626 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है. 1100 लाेगों की मौत हो चुकी है. इस समय राज्य में 969 एक्टिव केस हैं. रांची जिले में ही 451 एक्टिव केस हैं. राज्य में अब भी 16,641 सैंपल बैकलॉग में है, जिसकी जांच होनी बाकी है.

विज्ञापन

Jharkhand News, Coronavirus Update In Jharkhand रांची : झारखंड में कोरोना एक बार फिर से पैर पसारने लगा है. बुधवार को एक दिन में माह का सबसे अधिक 194 संक्रमित मिला, इससे स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है. अबतक राज्य में कोरोना संक्रमण औसतन 0.70% की दर से मिल रहा था. बुधवार को 11,215 सैंपल की जांच हुई, इनमें 1.72% की दर से संक्रमित मिले. इनमें रांची के 93 संक्रमित शामिल हैं.

रांची में 1973 सैंपल की जांच हुई और 4.71% की दर से संक्रमित मिले हैं. जमशेदपुर में 2.34% की दर से 34 संक्रमित मिले. वहीं, देवघर व रांची में एक-एक मरीज की बुधवार को मौत हो गयी. राज्य में अबतक 5802842 सैंपल की जांच हुई है और 121695 संक्रमित मिल चुके हैं. 1,19,626 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है. 1100 लाेगों की मौत हो चुकी है. इस समय राज्य में 969 एक्टिव केस हैं. रांची जिले में ही 451 एक्टिव केस हैं. राज्य में अब भी 16,641 सैंपल बैकलॉग में है, जिसकी जांच होनी बाकी है.

77 की रिपोर्ट निगेटिव : राज्य में 77 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. इनमें बोकारो से पांच, देवघर, गढ़वा, लातेहार व धनबाद से एक-एक, दुमका से दो, पूर्वी सिंहभूम से 16, पाकुड़ से तीन, रामगढ़ से दो और रांची से 45 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola