15 दिनों में दूसरे राज्यों से झारखंड आनेवाले 1.34 लाख लोगों की हुई जांच, मिले 54 पॉजिटिव

BROCKTON - AUGUST 13: A nurse practitioner administers COVID-19 tests in the parking lot at Brockton High School in Brockton, MA under a tent during the coronavirus pandemic on Aug. 13, 2020. (Photo by David L. Ryan/The Boston Globe via Getty Images)
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच विमान से रांची एयरपोर्ट पर कुल 59,332 यात्री आये. सबकी जांच की गयी. इनमें से 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले. संक्रमितों को उनकी स्थिति के अनुसार, होम आइसोलेशन में रहने या फिर अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी गयी.
Coronavirus Testing In Jharkhand July रांची : राज्य सरकार के निर्देश पर झारखंड में दूसरे राज्यों से आनेवाले लोगों की कोरोना जांच की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग ने परिवहन विभाग के सहयोग से एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच दूसरे राज्यों से अानेवाले यात्रियों की समीक्षा की है. रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के पास हवाई, रेल व सड़क मार्ग से झारखंड आनेवाले कुल 1,36,661 लोगों का ब्योरा है. इनमें से 1,34,071 लोगों की कोरोना जांच की गयी, जिसमें 54 लोग संक्रमित मिले. सभी की जांच रैपिड एंटीजेन किट से की गयी.
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच विमान से रांची एयरपोर्ट पर कुल 59,332 यात्री आये. सबकी जांच की गयी. इनमें से 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले. संक्रमितों को उनकी स्थिति के अनुसार, होम आइसोलेशन में रहने या फिर अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी गयी. वहीं, रेल मार्ग से विभिन्न स्टेशनों पर 43,895 लोग उतरे और 42604 की जांच की गयी. इनमें 23 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये. जबकि, सड़क मार्ग से विभिन्न जिलों में 33,434 लोगों के आने का ब्योरा है. इनमें 32,135 लोगों की जांच की गयी और दो लोग संक्रमित मिले.
विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रेल और सड़क मार्ग का डाटा अधूरा है. रेल मार्ग से आनेवाले यात्रियों की संख्या का रांची, चतरा और गढ़वा जिला प्रशासन ने डाटा ही नहीं भेजा है. वहीं, रांची, रामगढ़, देवघर व चतरा जिला प्रशासन ने सड़क मार्ग से आनेवाले यात्रियों का डाटा नहीं भेजा है. विभागीय सचिव अरुण सिंह ने इस पर नाराजगी जताते हुए सभी जिलों को डाटा भेजने का निर्देश दिया है.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




