अविनाश पांडेय का बढ़ा कद, उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनाए गए, जीए मीर को झारखंड-बंगाल का प्रभार

झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय का कद बढ़ गया है. उन्हें प्रियंका गांधी वाड्रा की जगह उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है. अविनाश पांडेय की जगह जीए मीर को झारखंड कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है. मीर को पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.
झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय का कद बढ़ गया है. उन्हें प्रियंका गांधी वाड्रा की जगह उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है. अविनाश पांडेय की जगह जीए मीर को झारखंड कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है. मीर को पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश पर शनिवार (23 दिसंबर) को पार्टी में संगठनात्मक फेरबदल किया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी. बता दें कि गुलाम अहमद मीर (जीए मीर) जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं. वह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं. अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर ट्वीट कर जीए मीर ने कांग्रेस की सर्वोच्च नेता सोनिया गांधी के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के प्रति आभार जताया है.
राजेश ठाकुर ने किया 17 प्रवक्ता का मनोनयन
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने 17 प्रवक्ताओं का मनोनयन किया है. इनके नाम इस प्रकार हैं :-
सतीश पाल मुंजनी, चेयरमैन
प्रवक्ता
-
आभा सिन्हा
-
कमल ठाकुर
-
निरंजन पासवान
-
श्यामल सिंह (दुमका)
-
डॉ संजय सिंह
-
जगदीश साहू
-
शमशेर आलम (धनबाद)
-
राजेंद्र दास (देवघर)
-
शांतनु मिश्रा (रामगढ़)
-
रियाजुल अंसारी (रामगढ़)
-
सोनल शांति उर्फ रिंकू तिवारी
-
खुर्शीद हसन रूमी
-
जेबा खान
-
डॉ बिरसा उरांव
-
शकील अहमद अंसारी (बोकारो)
-
कृत्तिका त्रिपाठी
-
ऋषिकेश सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




