झारखंड कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण 3 नवंबर से, जानें किस जिले में कब होगा कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
झारखंड कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण 3 नवंबर से, जानें किस जिले में कब होगा कार्यक्रम

झारखंड कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण का शुभारंभ 3 नवंबर से होगा. चार नवंबर को पलामू, पांच को गढ़वा और छह को लोहरदगा में ये कार्यक्रम आयोजित होगा. इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, संयोजक सुबोधकांत सहाय समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे.

विज्ञापन

रांची: प्रदेश कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत तीन नवंबर से पलामू प्रमंडल में होगी. तीन नवंबर को लातेहार, चार नवंबर को पलामू, पांच नवंबर को गढ़वा और छह नवंबर को लोहरदगा में पदयात्रा का कार्यक्रम तय किया गया है. इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सुबोधकांत सहाय, जिलों के प्रभारी व संयोजक शामिल होंगे.

विधायकों को भी इस यात्रा में शामिल होने का निर्देश दिया गया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि राज्य में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत खूंटी जिला से हो चुकी है. त्योहार की वजह से अभियान की गति धीमी पड़ गयी थी. अब फिर इसको गति प्रदान किया जा रहा है. राज्य के सभी जिलों व विधानसभा में 15 दिसंबर तक पदयात्रा का कार्यक्रम चलेगा. इसको लेकर रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है.

Also Read: आपकी सरकार, आपके द्वार अभियान का दूसरा चरण आज से, अलग अलग जिलों में लगाए जाएंगे 179 कैंप

पलामू प्रमंडल के बाद संताल परगना प्रमंडल में भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी. झारखंड के महान विभूतियों की प्रतिमा से इसकी शुरुआत होगी. कांग्रेसजन प्रतिदिन 10 किलोमीटर तक की यात्रा करेंगे. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा समय की मांग है, क्योंकि महंगाई, जीएसटी, बेरोजगारी व सामाजिक धुव्रीकरण भारत की एकता में सेंध लगा रहा है. धर्म, जाति व भाषा के नाम पर समाज को बांटा जा रहा है. हम इस यात्रा के माध्यम से लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि संविधान, लोकतंत्र व देश खतरे में है.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola