ePaper

झारखंड कांग्रेस की बनी 196 सदस्यीय जंबोजेट कमेटी, 11 उपाध्यक्ष और 35 महासचिव बनाये गये

Updated at : 10 Dec 2022 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड कांग्रेस की बनी 196 सदस्यीय जंबोजेट कमेटी, 11 उपाध्यक्ष और 35 महासचिव बनाये गये

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 11 नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है. इनमें डीएन चंपिया, केएन झा, कालीचरण मुंडा, प्रदीप तुलस्यान, अजय दुबे, मणिशंकर एवं अनादि ब्रह्म समेत अन्य को जगह दी गयी है.

विज्ञापन

रांची : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए 11 उपाध्यक्षों, 35 महासचिवों और 82 सचिवों की नियुक्ति को मंजूरी दी है. वर्किंग कमेटी में 33 लोगों को जगह दी गयी है, जबकि 35 लोग विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इस बाबत विज्ञप्ति जारी की गयी है.

11 को बनाया गया कांग्रेस उपाध्यक्ष

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 11 नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है. इनमें डीएन चंपिया, केएन झा, कालीचरण मुंडा, प्रदीप तुलस्यान, अजय दुबे, मणिशंकर एवं अनादि ब्रह्म समेत अन्य को जगह दी गयी है.

Also Read: PHOTO : देखते रह जाएंगे पलामू-लातेहार की सीमा पर औरंगा-कोयल संगम केचकी की खूबसूरती

35 बनाए गए कांग्रेस महासचिव

आलोक कुमार दुबे, मानस सिन्हा, रविंद्र कुमार वर्मा, मदन मोहन शर्मा, अमूल्य नीरज खलखो, सत्यनारायण सिंह, तनवीर आलम, राकेश सिन्हा, अजयनाथ शाहदेव समेत अन्य को कांग्रेस महासचिव की जिम्मेदारी दी गयी है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 35 को कांग्रेस महासचिव बनाया गया है.

82 को कांग्रेस सचिव की जिम्मेदारी

झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी में 82 नेताओं को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इनमें सीपी संतन, राजेंद्र दास, मनोज कुमार, ईश्वर आनंद, पंकज मिश्रा समेत अन्य शामिल हैं.

Also Read: शिक्षक नियुक्ति के बहाने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर हमलावर हुए गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

कार्यसमिति में 33 के नाम शामिल

कार्यसमिति में आलमगीर आलम, डॉ रामेश्वर उरांव, मधु कोड़ा, सुखदेव भगत, प्रदीप बलमुचू, डॉ अजय कुमार, तिलकधारी सिंह, सुबोधकांत सहाय, फुरकान अंसारी, सीएस दुबे, केएन त्रिपाठी, धीरज प्रसाद साहू, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, दीपिका पांडेय सिंह, प्रणव झा, प्रो गौरव वल्लभ, रामाश्रय प्रसाद, मन्नान मल्लिक, रोशन लाल भाटिया, अवध बिहारी सिंह, जेपी गुप्ता, हरि राम, जवाहर लाल सिन्हा, दीनानाथ तिवारी, राणासंग्राम सिंह, लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव समेत अन्य शामिल हैं. इनमें 33 नेताओं को जगह दी गयी है.

ये हैं विशेष आमंत्रित सदस्य

बृजमोहन गुप्ता, ललन चौबे, संगीता जायसवाल, अशोक यादव, बद्री राम समेत अन्य को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. इनमें 35 नेताओं को जगह दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola