Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां बगलामुखी मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें VIDEO

बगलामुखी मंदिर में कल्पना सोरेन के साथ हेमंत सोरेन. फोटो : प्रभात खबर
Jharkhand: झारखंड के नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रांची के काली मंदिर लेन स्थित मां बगलामुखी मंदिर में पत्नी कल्पना सोरेन के साथ जाकर पूजा-अर्चना की.
Jharkhand|रांची, सुनील चौधरी : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शपथ लेने और पदभार ग्रहण करने के बाद मां बगलामुखी की पूजा की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार (5 जुलाई) को पत्नी कल्पना सोरेन के साथ काली मंदिर लेन स्थित मां बगलामुखी मंदिर गए और वहां पूजा-अर्चना की.
राज्य के लोगों की सुख, शांति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की
यह रांची का प्रसिद्ध मंदिर है, जो महात्मा गांधी रोड के किनारे स्थित है. हर दिन इस मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. खासकर सुबह और शाम में पूजा करने के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं. मां बगलामुखी के मंदिर में मुख्यमंत्री ने सभी राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की.

सीएम आवास में हनुमान एवं शिव मंदिर में की थी पूजा
हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद बृहस्पतिवार (4 जुलाई) की रात को भी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मंदिरों में पूजा की थी. दोनों ने सबसे पहले मुख्यमंत्री आवास परिसर में स्थित मंदिर में भगवान भोलेनाथ और बजरंगबली की पूरे विधि-विधान से पूजा की.

4 जुलाई को 13वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने ली शपथ
हेमंत सोरेन ने 4 जुलाई को झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इसके पहले कथित जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें 31 जनवरी 2024 को गिरफ्तार कर लिया था. लंबी पूछताछ के बाद उन्हें होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेज दिया गया. करीब 5 महीने जेल में बिताने के बाद 28 जून को वह रिहा हुए.
झारखंड हाईकोर्ट ने जमीन घोटाला मामले में हेमंत को दी जमानत
हेमंत सोरेन को लंबी कानूनी लड़ाई के बाद झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया. 28 जून को वह जेल से बाहर आए. 3 जुलाई को विधायक दल की बैठक में उनको नया नेता चुना गया. चंपाई सोरेन ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया और हेमंत सोरेन ने 4 जुलाई को फिर से झारखंड के सीएम की कुर्सी संभाली.
Also Read
Jharkhand Politics: इस्तीफा देने से पहले भावुक हुए झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन, कही ये बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




