ईडी की दबिश के बाद पहली बार रांची में दिखे सीएम हेमंत सोरेन, विधायकों की बैठक में कल्पना सोरेन भी मौजूद

नयी दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के तीन ठिकानों पर ईडी की दबिश के बाद झामुमो नेता मंगलवार (30 जनवरी) को राजधानी रांची में नजर आए. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद हैं.
नयी दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के तीन ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दबिश के बाद झामुमो नेता मंगलवार (30 जनवरी) को राजधानी रांची में नजर आए. मुख्यमंत्री आवास में उन्होंने विधायकों के साथ बैठक भी की.
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से चार तस्वीरों के साथ ‘एक्स’ पर एक पोस्ट डाला गया, जिसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सत्ता पक्ष के मंत्री और विधायकों की बैठक शुरू. बैठक में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद हैं. यह पहला मौका है, जब कल्पना सोरेन विधायकों की बैठक में शामिल हुईं हैं. इसके साथ ही चर्चा शुरू हो गई है कि हेमंत सोरेन अपने पद से इस्तीफा देकर सरकार की कमान कल्पना सोरेन को सौंप सकते हैं.
मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM की अध्यक्षता में सत्ता पक्ष के मंत्री और विधायक गणों की बैठक शुरू। pic.twitter.com/Un8UPs3x6k
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) January 30, 2024
थोड़ी देर पहले कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ एक तस्वीर सोशलमीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. लिखा- माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से उनके आवास पर अभी मुलाकात की. मीडिया और बीजेपी के मुताबिक उन्हें झारखंड के मुख्यमंत्री कहीं मिल नहीं रहे हैं. अमित शाह इस्तीफा दो.
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से उनके आवास पर अभी मुलाक़ात की। मीडिया और बीजेपी के मुताबिक़ उन्हें झारखंड के मुख्यमंत्री कहीं मिल नहीं रहे हैं। अमित शाह इस्तीफ़ा दो। @HemantSorenJMM @INCJharkhand @JmmJharkhand pic.twitter.com/B0BRDjJDSV
— Dipika Pandey Singh (@DipikaPS) January 30, 2024
मुख्यमंत्री के सामने आने से पहले राज्य में बड़ी राजनीतिक हलचल के बीच मंगलवार को कांग्रेस और झामुमो विधायकों की बैठक सर्किट हाउस में हुई. बैठक में मंत्री हफीजुल हसन समेत कई विधायक मौजूद थे. हालांकि, बैठक के तुरंत बाद सभी मंत्री और विधायक मुख्यमंत्री आवास रवाना हो गए.
Also Read: हेमंत सोरेन के आवास से ईडी ने 36 लाख रुपए, दो गाड़ियां जब्त की, कहा- झारखंड के सीएम अब भी लापता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहां हैं, इस संबंध में पूछे जाने पर झामुमो नेता मनोज पांडे ने कहा कि यह सब रणनीति है. इसका खुलासा नहीं किया जा सकता. तानाशाह से लड़ने के लिए एक पुख्ता रणनीति के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं. कृपया इंतजार करें. क्या उन्होंने (भाजपा) कभी बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लापता होने का मामला दर्ज किया था?
बैठक में शामिल होने के लिए सत्ता पक्ष के सचेतक, झामुमो प्रवक्ता व नेता सुप्रियो भट्टाचार्य, सुदिव्य कुमार सोनू, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगड़ी और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए थे. झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर भी सीएमओ पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




