ePaper

Covid19 Update: कोविड19 के BF7 वैरिएंट पर सीएम हेमंत सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग, कहा- अलर्ट रहें

Updated at : 26 Dec 2022 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
Covid19 Update: कोविड19 के BF7 वैरिएंट पर सीएम हेमंत सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग, कहा- अलर्ट रहें

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के नये वैरिएंट से निपटने के लिए अस्पताल, ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड्स, दवाइयों, मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिये. हेमंत सोरेन ने कहा कि कई देशों में एक सप्ताह से कोविड-19 के नये मामलों में तेजी आयी है. झारखंड में भी संक्रमण बढ़ सकता है.

विज्ञापन

झारखंड में कोविड19 के बीएफ7 वैरिएंट की आशंका के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को हाई लेवल मीटिंग की. मीटिंग में मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस से बचाव, रोकथाम तथा नियंत्रण के लिए चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा की गयी तैयारियों की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने विभाग और अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के लिए कहा है.

झारखंड में भी बढ़ सकता है संक्रमण: बैठक में बोले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के नये वैरिएंट से निपटने के लिए अस्पताल, ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड्स, दवाइयों और मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिये हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कई देशों में एक सप्ताह से कोविड-19 के नये मामलों में तेजी आयी है. झारखंड में भी संक्रमण बढ़ सकता है. इसलिए अलर्ट मोड में रहें. जरूरी इंतजाम पहले से कर लें.

Also Read: कोरोना पर झारखंड में सख्ती शुरू, कोडरमा के सरकारी कार्यालयों-अस्पतालों में मास्क नहीं पहना तो कार्रवाई
आपात स्थिति में न बने अफरा-तफरी का माहौल

मुख्यमंत्री ने कहा कि तैयारी ऐसी करें कि आपात स्थिति में अफरा-तफरी का माहौल न बने. बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य में अब तक कुल कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 442568 है. इसमें 437236 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. रिकवरी रेट 98.80 फीसदी तथा राष्ट्रीय रिकवरी रेट 98.80 फीसदी है. राज्य में 5,331 व्यक्ति की मृत्यु कोविड-19 से हुई है. आज की तारीख में प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या मात्र 1 है.

सभी पॉजिटिव RT-PCR सैंपल को रिम्स भेजने का निर्देश

स्वास्थ्य विभाग द्वारा पत्रांक सं 206 (HSN) दिनांक-21.12. 2022 तथा पत्रांक सं 208 (HSN) 24.12.2022 के माध्यम से समस्त मेडिकल कॉलेज एवं निजी संस्थानों से समन्वय स्थापित कर कोविड-19 के नये वैरिएंट के जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सभी पॉजिटिव RT-PCR सैंपल को रिम्स, रांची भेजने का निर्देश दिया गया.

पांच रणनीतियों के अक्षरश: पालन पर जोर

पांच रणनीतियों (टेस्टिंग, ट्रैकिंग, ट्रीटमेंट, टीकाकरण एवं कोविड समुचित व्यवहार) के अक्षरशः अनुपालन का निर्देश दिया गया है. इस संबंध में दिनांक 25.12.2022 को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलों के सभी सिविल सर्जन तथा अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारियों को VC के माध्यम से बैठक करते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये हैं.

Also Read: कोरोना की आहट के बीच झारखंड सरकार ने ठंड से बचाव के लिए दी सलाह, केंद्र ने जारी किये कोविड गाइडलाइंस
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री समेत ये लोग थे मौजूद

बैठक में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव-सह-स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव अमिताभ कौशल, रिम्स के निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola