ePaper

हिमंता बिस्वा सरमा ने आखिर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को क्यों दिया धन्यवाद? जानें पूरा मामला

Updated at : 21 Jul 2024 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
हिमंता बिस्वा सरमा ने आखिर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को क्यों दिया धन्यवाद? जानें पूरा मामला

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को सोशल मीडिया एक्स में तारीफ की. हेमंत सोरेन ने असम में आई बाढ़ पीड़ितों के लिए 2 करोड़ रुपये असम सरकार की राहत कोष में दिए हैं.

विज्ञापन

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड में बीजेपी के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा यूं तो झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर हमलावर दिखते हैं. लेकिन इस बार हिमांता बिस्वा सरमा ने हेमंत सोरेन की तारीफ की है और उनका धन्यवाद व्यक्त किया है. दरअसल, सीएम हेमंत सोरेन ने असम में आई बाढ़ पीड़ितों के लिए असम सरकार की मुख्यमंत्री राहत कोश राशि में 2 करोड़ रुपये जमा किये हैं.

हेमंत सोरेन की तारिफ में हिमंता बिस्वा ने पढ़े कसीदे

हेमंत सोरेन ने असम में आई बाढ़ पीड़ितों के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोश में जमा की. हिमंता बिस्वा ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पहले ट्विटर पर पोस्ट करते हुए हेमंत सोरेन का धन्यवाद किया और कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए असम सरकार के मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 करोड़ दिए हैं. उन्होंने कहा कि वह असम के लोगों की ओर से झारखंड की जनता और सीएम हेमंत सोरेन का तह दिल से सराहना करते हैं.

असम में बाढ़ के बाद बिगड़े हालात

असम में आई बाढ़ के बाद राज्य के लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं. इस बाढ़ से असम के कुल 1.30 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और करीब 113 लोगों की मौत हुई है.

हिमंता बिस्वा सरमा इन दिनों हेमंत सोरेन पर रहते हैं हमलावर

दरअसल, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा झारखंड विधानसभा के लिए झारखंड में बीजेपी के सह प्रभारी हैं और लगतार झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर हमलावर रहे हैं. हिमंता बिस्वा ने तो घुसपैठ और भ्रष्टाचार के आरोप हेमंत सोरेन पर लगा दिये थे. वहीं झामुमो ने भी असम में आई बाढ़ के बाद झारखंड में प्रचार के लिए आए हिमंता बिस्वा सरमा पर बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी करने का आरोप लगया था.

Also Read : शिवराज चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा ने झामुमो-कांग्रेस पर बोला हमला, कहा-युवाओं के साथ हुआ धोखा, नहीं दी गई नौकरियां

Also Read : नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने में झारखंड का अहम योगदान, क्यों कही असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने ये बात

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola