ePaper

रांची के आदिवासी हॉस्टल में CM हेमंत सोरेन ने धूमधाम से मनाया सरहुल पर्व, मांदर की थाप पर थिरके लोग

Updated at : 24 Mar 2023 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
रांची के आदिवासी हॉस्टल में CM हेमंत सोरेन ने धूमधाम से मनाया सरहुल पर्व, मांदर की थाप पर थिरके लोग

रांची समेत कई जिलों में धूमधाम से सरहुल का पर्व मनाया जा रहा है. इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन एक अलग ही अंदाज में दिखे. वह आदिवासी बॉयज हॉस्टल पहुंचकर मांदर की थाप पर झूमे और लोगों को भी झूमाया.

विज्ञापन
undefined

राजधानी रांची में बड़े ही धूमधाम से सरहुल का पर्व मनाया जा रहा है. अहले सुबह से ही रांची में सरहुल को लेकर चल-पहल काफी तेज है. इस अवसर पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन एक अलग ही अंदाज में दिखे. वह आदिवासी बॉयज हॉस्टल पहुंचकर मांदर की थाप पर झूमे और लोगों को भी झूमाया. साथ ही उन्होंने सभी को सरहुल की शुभकामनाएं दी.

undefined

सीएम हेमंत सोरेन ने सबसे पहले सरहुल की पूजा की फिर सखुआ पौधे को परिसर में लगाया. इस दौरान सीएम ने यह घोषणा कि है कि जल्द ही आदिवासी बॉयज होस्टल का कायाकल्प होगा. इसकी तैयारी हो चुकी है.

undefined

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि 500 बेड का नया हॉस्टल बनाया जाएगा. साथ ही महिलाओं के लिए भी हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा. इस आदिवासी बॉयज हॉस्टल का परिसर का इतिहास काफी पुराना है. इससे हमारी आदिवासी संस्कृति जुड़ी हुई है.

undefined

बता दें कि रांची के कई जगहों पर सरहुल की शोभायात्रा निकलेगी. गुरुवार को किशोरों और युवाओं ने केकड़े और मछलियां पकड़ी, जिन्हें सुरक्षित ‘रसवा घर’ में रखा गया था. पुरखों को बिना तेल के बनी चावल की रोटी, पानी और तपावन अर्पित की गयी. शाम में घड़े रख कर जल रखाई पूजा हुई. सिंगबोंगा व अन्य देवताओं तथा पुरखों को याद किया गया. आज घड़ों को देख कर पाहन बारिश और खेती की भविष्यवाणी करेंगे.

undefined

सीएम हेमंत सोरेन ने प्रकृति पर्व सरहुल पर समस्त झारखंडवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी. इस दौरान आदिवासी बॉयज हॉस्टल परिसर का भ्रमण किया और कहा कि हॉस्टल का परिसर का इतिहास काफी पुराना है.

विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola