हेमंत सोरेन ने की कैंसर से जूझ रही वासेपुर की अर्शी नाज की मदद

hemant orders to help cancer patient arshi naaz of waseypur in dhanbad district of jharkhand. सद्दाम हुसैन नामक व्यक्ति ने रविवार को ट्विटर पर झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से अपील की थी कि वह अर्शी की जिंदगी बचाने में मदद करें.
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैंसर से जूझ रही धनबाद जिला के वासेपुर की अर्शी नाज की जिंदगी बचाने के लिए आगे आये हैं. उन्होंने धनबाद के उपायुक्त को निर्देश दिया है कि मुख्यमंत्री गंभीर रोग उपचार योजना के तहत अर्शी के इलाज की समुचित व्यवस्था की जाये.
सद्दाम हुसैन नामक व्यक्ति ने रविवार को ट्विटर पर झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से अपील की थी कि वह अर्शी की जिंदगी बचाने में मदद करें.
सद्दाम ने ट्वीट किया था, ‘माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी, धनबाद जिला के वासेपुर, करीम गंज निवासी इसराफिल अंसारी की बेटी अर्शी नाज कैंसर से जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही है. आखिरी उम्मीद सरकार से है, दादा आपसे विशेष आग्रह है, अर्शी नाज की मदद करने की कृपा करें.’
माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी एवं स्वास्थ्य मंत्री @BannaGupta76 जी धनबाद जिला के वासेपुर, करीम गंज निवासी इसराफिल अंसारी की बेटी अर्शी नाज़ केंसर से ज़िंदगी और मौत के बीच लड़ रही है, आखरी उम्मीद सरकार से है, दादा आपसे विशेष आग्रह है, अर्शी नाज़ की मदद करने की कृपा करें। pic.twitter.com/v61XGAPerO
— Saddam Hussain (@saddam_jmm) March 8, 2020
सद्दाम के इस ट्वीट के तीन घंटे बाद ही मुख्यमंत्री ने इस पर कार्रवाई की. श्री सोरेन ने धनबाद के डीसी को जरूरी निर्देश जारी कर दिये. यह पहला मौका नहीं है, जब किसी ने ट्विटर पर हेमंत सोरेन सोरेन से मदद मांगी हो और उन्होंने त्वरित कार्रवाई की हो. इसके पहले भी कई लोगों की वह मदद कर चुके हैं.
उल्लेखनीय है कि आर्शी के पिता इसराफिल अंसारी गरीब हैं. कैंसर जैसी बीमारी का इलाज कराना उनके वश की बात नहीं. इसलिए सद्दाम ने ट्वीट करके सीएम से मदद की गुहार लगायी. अर्शी ने भी वीडियो के जरिये मुख्यमंत्री से मदद की अपील की.
माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी एवं स्वास्थ्य मंत्री @BannaGupta76 जी धनबाद जिला के वासेपुर, करीम गंज निवासी इसराफिल अंसारी की बेटी अर्शी नाज़ केंसर से ज़िंदगी और मौत के बीच लड़ रही है, आखरी उम्मीद सरकार से है, दादा आपसे विशेष आग्रह है, अर्शी नाज़ की मदद करने की कृपा करें। pic.twitter.com/v61XGAPerO
— Saddam Hussain (@saddam_jmm) March 8, 2020
हेमंत सोरेन ने आर्शी के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए धनबाद के डीसी को जरूरी निर्देश जारी कर दिये. इससे पहले उन्होंने रांची के करमटोली में रहने वाली पायल कुमारी की भी मदद की थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर प्रशासन ने चंद घंटों में ही पायल के लिए ट्राइसाइकिल की व्यवस्था कर दी.
छह साल से बिस्तर पर पड़ी पायल पढ़ना चाहती है, लेकिन परिवार लाचार था. बेटी के लिए एक व्हीलचेयर तक नहीं खरीद पा रहा था. सोशल मीडिया पर किसी ने पायल की मदद के लिए मुख्यमंत्री से अपील की. हेमंत सोरेन ने फौरन बीडीओ और सीओ को निर्देश जारी कर पायल की मदद की. आयुष्मान कार्ड के तहत उसके इलाज की व्यवस्था की गयी.
यहां बताना प्रासंगिक होगा कि हेमंत सोरेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. जब भी कोई उनसे मदद की अपील करता है, वह तुरंत उस पर रिप्लाई देते हैं. लोग हेमंत सोरेन को प्यार से ‘दादा’ (बड़े भैया) बुलाते हैं. हेमंत भी अपने बड़े भाई होने का फर्ज बखूबी निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




