Jharkhand Chunav: चुनाव प्रचार का अंतिम दिन आज, सबने लगाया जोर, मतदान को लेकर प्रशासन की क्या है तैयारी
Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 Nov 2024 11:03 AM
झारखंड विधानसभा चुनाव
Jharkhand Chunav: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज में 20 नवंबर को वोटिंग होनी है. इसके लिए सभी दलों ने अपनी अपनी ताकत झोंक दी है. आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है.
Jharkhand Chunav, रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 जिलों के 38 विधानसभा क्षेत्रों में 20 नवंबर को मतदान होना है. इसलिए सभों दलों और प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. आज इन जगहों पर चुनाव प्रचार का शोर बंद हो जाएगा. इसके बाद प्रत्याशी सिर्फ डोर टू डोर अभियान ही चला सकेंगे. वोटिंग को लेकर 9938 भवनों में कुल 14218 बूथ बनाये गये हैं. इनमें सामान्य बूथों की संख्या 7390 है. वहीं, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 900 बूथ हैं.
7 हजार है क्रिटिकल बूथों की संख्या
क्रिटिकल बूथों की संख्या 7000 के करीब है. फिलहाल नक्सल प्रभावित जिलों में सिर्फ गिरिडीह और बोकारो ही शामिल हैं. गिरिडीह में 350 व बोकारो में 180 ऐसे बूथ हैं, जिसे नक्सल प्रभावित माना गया है. दूसरे चरण में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 585 कंपनी और जैप की 60 कंपनी लगाया गयी है. वहीं, जिला बल और होमगार्ड के 30 हजार के करीब जवानों को लगाया गया है. इसके अलावा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बूथों पर कोबरा और एसटीएफ के जवानों की तैनाती की जायेगी. संभव है कि कुछ दुर्गम क्षेत्रों में पोलिंग पार्टी को हेलीकॉप्टर से भेजा जायेगा.
Also Read: रांची पुलिस की कार्रवाई पर हिमंता विस्वा सरमा बोले- जहां अमित शाह ठहरे थे, वहां क्यों मारा गया छापा
इन 12 जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में होना है चुनाव
धनबाद, बोकारो, दुमका, पाकुड़, गिरिडीह, साहिबगंज, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, रामगढ़, रांची व हजारीबाग जिला अंतर्गत विस क्षेत्रों में चुनाव होना है.
दूसरे चरण के बूथों की स्थिति
कुल बूथ : 14218
भवन : 9938
सामान्य बूथ : 7390
नक्सल प्रभावित बूथ : 900
क्रिटिकल बूथ : 7000
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










