रांची पुलिस की कार्रवाई पर हिमंता विस्वा सरमा बोले- जहां अमित शाह ठहरे थे, वहां क्यों मारा गया छापा
Published by : Sameer Oraon Updated At : 17 Nov 2024 12:41 PM
Himanta Biswa Sarma
Himanta Biswa Sarma: हिमंता विस्वा सरमा ने रांची पुलिस की छापेमारी पर सवाल खड़े किये हैं. उन्होंने कहा है कि एसएसपी को इस मामले में जवाब देना पड़ेगा.
रांची: कुछ दिन पहले रांची पुलिस ने राजधानी में स्थित सरला बिरला स्कूल समेत एक रिसॉर्ट, उषा मार्टिन विश्वविद्यालयएक और बीजेपी नेता के ठिकानों पर छापा मारा था. इस दौरान उन्हें कुछ बरामद नहीं हुआ. अब इस मामले में भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रूके थे, वहां झारखंड पुलिस ने छापा मारा. लेकिन, उन्हें वहां कुछ नहीं बरामद हुआ. यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है. रांची के एसएसपी को इसका जवाब देना होगा.
हिमंता विस्वा सरमा ने किया जीत का दावा
हिमंता विस्वा सरमा शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव में हमारा अच्छा प्रदर्शन हुआ है. दूसरे चरण के चुनाव में मौसम और खुला-खुला है. हम उम्मीद करते हैं धनबाद, संताल समेत हर जगह से एनडीए की जीत होगी. इस बार झारखंड में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी.
गुलाम अहमद मीर के बयान पर क्या बोले हिमंता विस्वा सरमा
पत्रकारों ने जब हिमंता विस्वा सरमा से कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर के बयान को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि अगर आप मुसलमानों को 450 रुपये में सिलेंडर देते हैं, तो इसमें हमें आपत्ति नहीं है. लेकिन, आप घुसपैठियों को सिलेंडर देने की बात करेंगे, तो हम उन्हें कुर्सी से हटा देंगे. हिमंता विस्वा सरमा ने राज्य की जनता से अपील किया है कि वे झारखंड में रोटी, बेटी व माटी को बचाने के लिए भाजपा को वोट दें.
बीजेपी प्रवक्ता ने पहले ही सरकार पर बोला था हमला
रांची पुलिस की छापेमारी पर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार पर हमला बोला था. उन्होंने सरकार पर राज्य के प्रतिष्ठित निजी शिक्षण संस्थाओं को टारगेट करने का आरोप लगाया था. प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जिस तरीके से शिक्षण संस्थानों में छापेमारी हो रही है, उससे स्पष्ट है कि राज्य सरकार अपनी हार से बदहवास होकर किसी भी हद तक नीचे गिर जा रही है. कुछ दिन पहले झामुमो के प्रवक्ता ने भी प्रेस वार्ता में नामकुम और टाटीसिल्वे में स्थित इन विश्वविद्यालयों पर राजनीतिक टिप्पणी की थी. इसके बाद पुलिस का रेड पड़ गया. साफ दिख रहा है कि पुलिस झामुमो के इशारे पर चल रही है.
Also Read: क्या कर रहे हैं शंकर दयाल और सत्यदेव सिंह जैसे दिग्गज नेताओं के बेटे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










