ePaper

रांची और कांके को छोड़ सभी विधानसभा सीटों पर पुरुषों पर भारी महिला मतदाता

Updated at : 08 Nov 2024 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand elections male voter vs female voter in ranchi district

Jharkhand Elections.

Jharkhand Chunav 2024: रांची जिले की 7 विधानसभा सीटों में से 5 पर पुरुषों की तुलना में महिला वोटर अधिक हैं. वो कौन सी सीटें हैं, जहां महिला वोटर कम हैं, जानें.

विज्ञापन

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में रांची जिले में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाता आगे निकल गईं हैं. जी हां, सही पढ़ा आपने. इस बार महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक हो गई है. सिर्फ 2 विधानसभा सीटें हैं, जहां पुरुष वोटर अधिक हैं. बाकी सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ चुकी है.

रांची जिले में हैं 7 विधानसभा सीटें

रांची जिले में कुल 7 विधानसभा सीटें हैं- तमाड़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके और मांडर. रांची, हटिया और सिल्ली सामान्य सीटें हैं. कांके अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है. बाकी की 3 सीटें खिजरी, तमाड़ और मांडर अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं. रांची जिले की सभी 7 सीटों पर कुल 25,77,470 मतदाता विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. ये मतदाता झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में 2,777 मतदान केंद्रों पर अपने मत का प्रयोग करेंगे.

रांची जिले में 25,77,470 मतदाता करेंगे वोट

रांची जिले के 25,77,470 मतदाताओं में 12,83,370 पुरुष मतदाता, 12,94,025 महिला मतदाता हैं. थर्ड जेंडर वोटर की संख्या 75 है. चुनाव आयोग के आंकड़े बताते हैं कि रांची जिले में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है. पुरुषों की तुलना में रांची जिले में 10,655 महिला मतदाता अधिक हैं.

हटिया विधानसभा में पुरुष से अधिक महिला मतदाता

हटिया विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है. यहां महिला मतदाताओं की संख्या 263077 है. वहीं, पुरुष मतदाताओं की संख्या 2,61,359 है. हटिया में युवा मतदाताओं में 7,592 महिला और 9,737 पुरुष हैं.

रांची जिले के विधानसभा क्षेत्रों में कितने मतदाता

विधानसभामहिलापुरुषअन्य
रांची19152418650031
हटिया26135926307724
कांके24089423918713
तमाड़10813110988601
मांडर18588619294803
सिल्ली11140211296702
खिजरी18417418946001

Also Read

Jharkhand Election 2024: राहुल गांधी झारखंड में करेंगे चुनावी सभा, बोले जलेश्वर महतो- 9 नवंबर को बाघमारा के माटी गढ़ में होगा कार्यक्रम

करोड़पति उम्मीदवारों के बीच चुनाव लड़ रहे 7,000 और 15,000 रुपए के मालिक

रांची में हेमंत सोरेन से मिले पप्पू यादव, बोले- झारखंड में फिर बनेगी गठबंधन की सरकार

झारखंड की इन सीटों पर अब तक नहीं हारा झामुमो, जानें इस बार किसको बनाया उम्मीदवार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola