Jharkhand Chunav 2024: आज थम जाएगा दूसरे चरण का चुनाव प्रचार, 20 नवंबर को होगी वोटिंग

Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Nov 2024 7:12 AM

विज्ञापन

Jharkhand Chunav 2024

Jharkhand Chunav 2024: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार आज यानी सोमवार को थम जाएगा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 20 नवंबर को दूसरे चरण के तहत 38 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा.

विज्ञापन

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज (18 नवंबर) प्रचार का अंतिम दिन है. प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक दल पूरी ताकत लगाएंगे. झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी. इसमें 38 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा. इस चरण के लिए 14,218 बूथ बनाए गए हैं.  

38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान

झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण के लिए 38 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. दूसरे चरण में इन विधानसभा सीटों पर मतदान होगा.
 
राजमहल
बोरियो
बरहेट
लिट्टीपाड़ा
पाकुड़
महेशपुर
शिकारीपाड़ा
नाला
जामताड़ा
दुमका
जामा
जरमुंडी
मधुपुर
सारठ
देवघर
पोड़ैयाहाट
गोड्डा
महगामा
रामगढ़
मांडू
धनवार
बगोदर
जमुआ
गांडेय
गिरिडीह
डुमरी
गोमिया
बेरमो
बोकारो
चंदनकियारी
सिंदरी
निरसा
धनबाद
झरिया
टुंडी
बाघमारा
सिल्ली
खिजरी

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है सोमवार शाम को प्रचार अवधि के खत्म होते ही साइलेंस पीरियड शुरू हो जाएगा. इस दौरान जो लोग चुनाव प्रचार आदि कार्य के लिए मतदान वाले क्षेत्र गये हैं उन्हें वहां से तत्काल ही निकलना होगा. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि ऐसा नहीं होने पर नियम के अनुसार कार्रवाई होगी. के रवि कुमार ने यह भी कहा कि निजी वाहन पर भी किसी तरह का बोर्ड, बैनर आदि लगाकर चलने पर भी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: Jharkhand Election 2024: संताल फतह का बीजेपी ने बनाया मास्टर प्लान, सीता सोरेन और मंडल मुर्मू के जरिए JMM का किला ढहाने की तैयारी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola