ePaper

Jharkhand: जल्द पूरी करें ट्रांसफर-पोस्टिंग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लिखी चिट्ठी

Updated at : 23 Feb 2024 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand: जल्द पूरी करें ट्रांसफर-पोस्टिंग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लिखी चिट्ठी

Jharkhand: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को चिट्ठी लिखी है. इसमें कहा गया है कि लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में ट्रांसफर-पोस्टिंग की कार्रवाई पूरी कर लें.

विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को चिट्ठी लिखी है. इसमें कहा गया है कि लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में ट्रांसफर-पोस्टिंग की कार्रवाई पूरी कर लें.

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश का हो पालन : के रवि कुमार

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव के रवि कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग ने 21 दिसंबर 2023 को एक पत्र लिखकर निर्देश दिया था कि लोकसभा आम चुनाव 2024 से पहले चुनाव कार्य से जुड़े उन सभी पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों का तबादला सुनिश्चित किया जाए, जो पिछले 4 में से 3 साल से एक ही जगह पर पोस्टेड हैं.

Also Read : लोकसभा चुनाव 2024: शहरी निकायों के प्रशासकों के साथ तैयारियों की समीक्षा 23 फरवरी को रांची में

झारखंड के मुख्य निर्वचान पदाधिकारी बोले- नहीं हुआ पूरा अनुपालन

के रवि कुमार ने कहा है कि जिलों की ओर से जो जानकारी दी गई है, उसमें यह स्पष्ट है कि संबंधित विभाग की ओर से ट्रांसफर-पोस्टिंग तो हुई है, लेकिन जिला स्तर पर कई पदाधिकारियों को नई जगह के लिए विरमित नहीं किया गया है. वहीं, कुछ ऐसे भी पदाधिकारी हैं, जिन्होंने नई जगह पर अब तक योगदान नहीं दिया है. इसकी वजह से चुनाव से जुड़े कई महत्वपूर्ण काम प्रभावित हो रहे हैं. लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है.

अधिकारियों को दिया गया है ये निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव ने कहा है कि ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई करें और दो दिन के अंदर ट्रांसफर किए गए पदाधिकारियों को नई जगह के लिए रिलीज करें. साथ ही जिन पदाधिकारियों को पुरानी जगह से रिलीज किया जा चुका है, उनका नई जगह पर योगदान सुनिश्चित करें.

Also Read : चुनाव आयोग की टीम झारखंड में, जिला स्तरीय स्वीप नोडल पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

कभी भी हो सकती है लोकसभा चुनाव की घोषणा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि लोकसभा आम चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है. एक बार चुनाव की घोषणा हो जाने के बाद किसी भी पदाधिकारी की ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए भारत निर्वाचन आयोग की अनुमति जरूरी हो जाएगी. उन्होंने पत्र में लिखा है कि ट्रांसफर-पोस्टिंग की पूरी जानकारी भारत निर्वाचन आयोग को 26 फरवरी 2024 को अपराह्न तीन बजे तक दे देना है.

निर्वाचन आयोग अब तक कई बार लिख चुका है चिट्ठी

पत्र में आगे यह भी कहा गया है कि अगर किसी पदाधिकारी के मामले में ऐसा होता है कि ट्रांसफर के बावजूद उसे रिलीज नहीं किया गया या रिलीज किये जाने के बावजूद उसने नई जगह पर योगदान नहीं दिया, तो इसके लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों पर आयोग के निर्देश के मुताबिक, दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. यहां बताना प्रासंगिक होगा कि निर्वाचन आयोग ने 21 दिसंबर 2023, 27 दिसंबर 2023, 31 जनवरी 2024, 9 फरवरी 2024 और 19 फरवरी 2024 को इस संबंध में सभी राज्यों को चिट्ठी लिखी थी. बता दें कि झारखंड में भी अप्रैल-मई में लोकसभा के चुनाव हो सकते हैं.

Also Read : झारखंड में 2.50 करोड़ से अधिक वोटर, 10 महीने में जुड़े 529,905 मतदाता, चुनाव आयोग ने जारी किए आंकड़े

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola