ePaper

हेमंत सोरेन कैबिनेट ने एटीएफ पर VAT 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत किया

Updated at : 08 Apr 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
ATF VAT Hike jharkhand cabinet decisions vandana dadel jharkhand

कैबिनेट सचिव वंदना दादेल.

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार ने एटीएफ पर वैट में 8 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है. हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में एटीएफ पर लगने वाले वैट को 4 से 12 प्रतिशत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. दूसरी तरफ, उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले हाई-स्पीड डीजल की थोक खरीद पर लगने वाले वैट को 22 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया है.

विज्ञापन

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने विमान ईंधन विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) पर वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) 8 प्रतिशत बढ़ा दिया है. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गयी. सरकार ने विमान ईंधन पर वैट को 4 से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया था. हेमंत सोरेन की कैबिनेट ने 8 अप्रैल को हुई बैठक में 14 प्रस्तावों को मंजूरी दी.

हाई स्पीड डीजल पर वैट 22 से घटाकर 15 प्रतिशत किया

कैबिनेट की बैठक में खनन और औद्योगिक गतिविधियों के लिए हाई-स्पीड डीजल की थोक खरीद पर मूल्य वर्धित कर यानी वैट को 22 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत या 12.5 रुपए प्रति लीटर (जो भी अधिक हो) करने का फैसला लिया गया.

झारखंड में एटीएफ पर वैट 4 प्रतिशत से बढ़कर 12 प्रतिशत हुआ

मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने संवाददाताओं को उपरोक्त जानकारी दी. वंदना दादेल ने कहा कि मंत्रिमंडल ने एटीएफ के लिए वैट दर में संशोधन किया है. इसे 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हेमंत सोरेन के साथ स्पेन और स्वीडन जायेगा उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

वंदना दादेल ने बताया कि झारखंड में निवेशकों को आकर्षित करने और औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही स्पेन और स्वीडन का दौरा करेगा. इस यात्रा से संबंधित खर्च को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल गयी है.

इसे भी पढ़ें

8 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें रेट

झारखंड का तापमान 41 डिग्री पहुंचा, रांची समेत प्रमुख शहरों का पारा यहां देखें

रांची में बोले VHP के मिलिंद परांडे, विदेशियों और विधर्मियों से झारखंड को बचाने की जरूरत

चारा घोटाला जैसा है पेयजल स्वच्छता घोटाला, अलग-अलग कोषागारों से निकाले पैसे, बोले बाबूलाल मरांडी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola