ePaper
Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: रांची जिला स्कूल के छात्रों ने साइकिलिंग में जीता स्वर्ण एवं ताम्र पदक

Updated at : 18 Jan 2024 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Breaking News LIVE: रांची जिला स्कूल के छात्रों ने साइकिलिंग में जीता स्वर्ण एवं ताम्र पदक

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
1:42 PM. 18 Jan 241:42 PM. 18 Jan

रांची जिला स्कूल के छात्रों ने साइकिलिंग में जीता स्वर्ण एवं ताम्र पदक

रांची जिला ग्रामीण विकास अभिकरण रांची द्वारा मोरहाबादी स्थित बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम में नमामि गंगे खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत गंगा दौड़ / गंगा मैराथन / साइकिल दौड़ प्रतियोजिता का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के 20 छात्रों ने भाग लिया. साइकिल दौड़ में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला विद्यालय रांची के मोहित लकड़ा प्रथम एवं तृतीय स्थान सुतत्व ऋजु को प्राप्त हुआ. प्रतियोगिता में सफल छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में चयनित छात्रों को विद्यालय की प्राचार्या यासमीन गलेरिया, शिक्षक चन्द्रमणि किशोर एवं चन्दन राही ने बधाई दी.

1:42 PM. 18 Jan 241:42 PM. 18 Jan

लातेहार में नक्सलियों ने घर जलाने का किया प्रयास, जान मारने की दी धमकी 

लातेहार: हेरहंज थाना के हेरहंज गांव में बीती रात जेजेएमपी के उग्रवादियों ने घर जलाने का प्रयास किया. पर्चा छोड़ कर घर मालिक को जान से मारने की धमकी दी.

1:42 PM. 18 Jan 241:42 PM. 18 Jan

गणतंत्र दिवस समारोह की परेड का मोरहाबादी मैदान में रिहर्सल

रांची: गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान में परेड का रिहर्सल किया गया. इसमें सीआरपीएफ, आईटीबीपी, आर्मी, एसएसबीजेजे, जैप -01, 02, 10, होम गार्ड, एनसीसी (बॉयज/गर्ल), स्काउट एंड गाइड के जवानों ने परेड का रिहर्सल किया.

10:53 AM. 18 Jan 2410:53 AM. 18 Jan

मेधा डेयरी की दही खाओ-इनाम पाओ प्रतियोगिता 20 जनवरी को

रांची: मेधा डेयरी की दही खाओ-ईनाम पाओ प्रतियोगिता 20 जनवरी को होगी. यह प्रतियोगिता होटवार स्थित मेधा डेयरी में सुबह 11 बजे शुरू होगी. प्रतियोगिता में पुरुष, महिला और सीनियर सिटीजन के लिए अलग-अलग वर्ग हैं. यह जानकारी होटवार स्थित प्लांट में मेधा के प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार सिंह ने दी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola