Jharkhand Breaking News LIVE: सिमडेगा में डायन बिसाही के आरोप में महिला को जलाने के छह दोषियों को सात-सात साल की सजा
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की आज की प्रमुख खबरें.
Jharkhand Breaking News LIVE: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दिन भर की जरूरी खबरें हम आपको यहां देंगे. बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
सिमडेगा में डायन बिसाही के आरोप में महिला को जलाने के छह दोषियों को सात साल की सजा
सिमडेगा: एडीजे आशा देवी भट्ट की अदालत ने डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए एक वृद्धा को लाठी डंडे से पीटने के बाद जला कर मार डालने का प्रयास करने के छह दोषियों को सात -सात साल की सजा सुनाई एवं 16-16 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. बताया गया कि ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के कुड़पानी डीपाटोली की एक महिला 12 जनवरी 2022 की रात्रि में अपने घर में थी. इसी क्रम में गांव के ही ज्योति टेटे, हेमंत टेटे, अमृत टेटे, रवि सोरेंग,फ्लोरेंस डुंगडुंग व सिलविरूस डुंगडुंग वहां पहुंचे और डायन का आरोप लगाते हुए पहले लाठी डंडे से पीटा और पुआल डाल कर आग लगा दी. इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. बाद में इलाज के बाद स्वस्थ्य हुई थी.
बीजेपी कार्यालय में मनी संत रविदास जयंती
रांची: प्रदेश बीजेपी कार्यालय में शनिवार को संत रविदास की जयंती मनायी गयी. संत रविदास की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि संत रविदास भक्तिकालीन संत और महान समाज सुधारक थे. उन्होंने भगवान की भक्ति में समर्पित होने के साथ-साथ अपने सामाजिक और पारिवारिक कर्तव्यों का भी बखूबी निर्वहन किया. कार्यक्रम में नीरज पासवान, जोगेंद्र लाल, वरुण साहू, बलराम सिंह, शिवधारी राम, उपेंद्र रजक, राजीव राज लाल, रामलगन राम, युवराज पासवान, राकेश राम, कमलेश किशोर, संदीप कुमार, नीरज नायक, संजय रविदास आदि शामिल थे.
राजद की जन विश्वास महारैली में दिखेगी झारखंड की कला-संस्कृति
रांची: राष्ट्रीय जनता दल की ओर से तीन मार्च को पटना में जन विश्वास महारैली का आयोजन किया गया है. इसमें प्रदेश राजद के नेता-कार्यकर्ता शामिल होंगे. युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि झारखंड के लोक कलाकार एवं पारंपरिक छऊ नृत्य के कलाकारों द्वारा जन विश्वास महारैली में झारखंड की परपंरा, संस्कृति को प्रदर्शित किया जायेगा.
सीएम चंपाई सोरेन ने सरायकेला-खरसावां को दिया 334 करोड़ का तोहफा
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम चंपाई सोरेन ने करीब 334 करोड़ रुपए की लागत से राज्य संपोषित 220 विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया.
गुमला के टोटो में सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत
गुमला: झारखंड के गुमला जिले के टोटो पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी है. ये सभी युवक एक ही बाइक पर सवार थे.
पलामू में व्यवसायी कृष्णा प्रसाद गुप्ता को अपराधियों ने मारी गोली
मेदिनीनगर: पलामू जिले के नौडीहा बाजार के कृष्णा प्रसाद गुप्ता उर्फ दुखन साव सूप-दौरी का कारोबार करते हैं. वे शनिवार की सुबह अपनी बाइक से रियप्पा सूप-दौरी खरीदने के सिलसिले में जा रहे थे. इसी दौरान खड़ार गांव के समीप बाइक पर दो अपराधी आए और उन्हें गोली मार कर फरार हो गए. इन्हें कमर के पास गोली लगी है.
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए