Jharkhand Breaking News LIVE: हजारीबाग के मजदूर की ओडिशा में हत्या, रेल की पटरी पर मिला शव

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: 27 फरवरी को होने वाली झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी गयी है. इधर, ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सुरक्षा प्रभारी विमल कुमार को समन भेजकर 28 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है. झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

हजारीबाग के मजदूर की ओडिशा में हत्या, रेल की पटरी पर मिला शव

हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम चंदौल निवासी पप्पू राम की( उम्र 32 वर्ष ) हत्या ओडिशा के एक गांव में होने की सूचना उसके परिजनों को 24 फरवरी की देर रात को मिली है. उसके परिजनों ने बताया कि पप्पू राम एक-दो माह पहले मजदूरी का काम करने के लिए मुंबई गया था. वह मुंबई से घर लौट रहा था. इसी क्रम में ओडिशा के किसी गांव में उसकी हत्या कर दी गयी. इसकी सूचना ओडिशा पुलिस ने पप्पू राम के परिजनों को दूरभाष पर दी. किसी गांव में रेल की पटरी पर पप्पू राम का शव मिला है. परिजनों ने बताया कि पप्पू राम के परिवार में पत्नी, तीन बच्चे एवं बुजुर्ग मां सुगिया देवी हैं.

सिविल सर्जन ने जान से मारने व बंधक बनाने की करायी एफआईआर, जिला परिषद अध्यक्ष ने लगवाया हरिजन एक्ट

गढ़वा : अस्पताल के उपाधीक्षक के साथ मारपीट करने एवं बंधक बनाये जाने के मामले में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एक तरफ जहां सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह, उपाधीक्षक अवधेश सिंह एवं डीपीएम प्रवीण कुमार सिंह ने संयुक्त हस्ताक्षर से प्राथमकी दर्ज करायी गयी है, वहीं दूसरी ओर जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी की ओर से इस मामले में जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने एवं दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुये प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

खूंटी में लगा रोजगार मेला, 20 को मिला नियुक्ति पत्र

खूंटीः श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा नियोजनालय परिसर में शुक्रवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया. उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि जीवन में अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बेहतर शिक्षा प्रणाली और उचित प्रशिक्षण प्राप्त करने को अग्रसर रहें. जिला प्रशासन लगातार विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं के कौशलवर्धन की दिशा में कार्य कर रही है. विशेष ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार कराया जा रहा है. रोजगार मेला में 13 नियोजक सैकड़ों रिक्तियों के साथ शामिल हुए. इसमें 300 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया. 20 युवाओं को मौके पर ही रोजगार दिया गया. उपायुक्त ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया. 119 को शॉर्टलिस्ट किया गया है. मौके पर डीडीसी नीतीश कुमार सिंह, जिला नियोजन पदाधिकारी नीरू कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

अपराधियों ने 6 माह की बच्ची पर गर्म पानी फेंका

हजाराबीग : बड़कागांव में सुनीता मुसहर ( बंजारिन) की 6 माह की बच्ची नंदनी कुमारी पर अपराधियों ने गर्म पानी डालकर उसे मारने का कोशिश की. आनन-फानन में इस बच्ची को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. यह घटना 24 फरवरी की देर रात की है. इसकी सूचना बड़कागांव पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस की देखरेख में घायल बच्ची का इलाज बड़कागांव स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. बच्ची की दादी ने बताया कि मामूली बात पर अपराधियों ने डंडे से उन्हें पीटा और इस छोटी बच्ची पर गर्म पानी डालकर मारने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि ये परिवार पलामू का रहने वाला है.

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने की प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा

रांची : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज शुक्रवार को राजभवन में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा की और राज्य में टीबी उन्मूलन की दिशा में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी ली.

रांची के नामकुम में अपराधियों ने चाकू से हमला कर मोबाइल छीना

नामकुम: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड कार्यालय के समीप खिजरी गांव जाने वाले रास्ते के समीप अपराधियों ने युवक की पीठ में चाकू मारकर मोबाइल छीन लिया. चाकूबाजी में असमक हांसदा की पीठ में चोट आई है. खिजरी गांव में ये किराए के घर में रहता है. खिजरी मोड़ के समीप 2 बाइक पर सवार 6 लोग पहुंचे और मारपीट कर मोबाइल छीन लिया. विरोध करने पर असमक की पीठ पर चाकू से वार कर दिया. शोर मचाने पर सभी डोरंडा की ओर फरार हो गए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola