Live Updates

Jharkhand Breaking News: सरायकेला-कांड्रा के दुगनी में खड़ी गाड़ी से टकराने से बाइक सवार की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News LIVE Updates: धनबाद के मोदीडीह कोल डंप में फिर से लगी धारा 144. पलामू में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. गोइलकेरा में शहीद देवेंद्र मांझी की 28वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी. CM हेमंत सोरेन शामिल होंगी. खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

सरायकेला-कांड्रा के दुगनी में खड़ी गाड़ी से टकराने से बाइक सवार की हुई मौत

सरायकेला : सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित दुगनी पुलिस कैंप के समीप खड़ी गाड़ी से टकराने से प्यार मोहम्मद (40 वर्ष) की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया गया कि मृतक प्यार मोहम्मद अपनी ड्यूटी खत्म कर वापस अपने घर कमलपुर के नयाडीह आ रहा था. जैसे ही दुगनी पुलिस कैंप के पास पहुंचा, इसी बीच सड़क पर खड़ी गाड़ी से टकरा गया. अंधेरा होने के कारण विपरीत दिशा से आ रहे वाहन के लाइट पड़ने के कारण सही से देख नहीं पाया और वाहन से जा टकराया. खड़ी गाड़ी में टकराने से सर पर गंभीर चोट लगी. गंभीर रूप से घायल प्यार को स्थानीय लोगो के सहयोग से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

हजारीबाग की डुमरौन पंचायत के मुखिया समेत परिजन को तीसरी बार मिली धमकी

इचाक : हजारीबाग जिला अंतर्गत इचाक प्रखंड की डुमरौन पंचायत के मुखिया सह व्यवसायी चोहन महतो को इन दिनों फोन से रुपया मांगने की धमकी दी जा रही है. इस संबंध में मुखिया चोहन महतो ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर धमकी देने वाले अपराधी पर कार्रवाई की मांग की थी. एसपी को दिए आवेदन में मुखिया ने कहा है कि गत 30 सितंबर को मोबाइल से फोन आया कि पैसा दीजिए नहीं, तो अंजाम भुगतना पड़ेगा. नाम पूछने पर फोन करने वालों ने कहा कि जो हम बोल रहे हैं, वही करो नहीं, तो अंजाम बुरा होगा. फिर नौ अक्टूबर को उसी नंबर से दोबारा फोन आया और कहा कि जो बात हम फोन करके बोले थे उस पर ध्यान दो, एक बार घटना का अंजाम दे चुके हैं. यदि बात नहीं मानोगे, तो नगवा पुल पर दोबारा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो. इसके बाद अपराधियों ने 14 अक्टूबर को फिर चोहन मेहता के छोटे पुत्र कृष्णा मेहता के नंबर पर फोन किया गया. जब कृष्णा मेहता ने फोन नहीं उठाया, तो उनकी बड़ी बहू के मोबाइल पर फोन कर धमकी देने लगा कि आप ससुर को बोल दीजिए पैसा देने वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहे. मुखिया औरर उनके परिवार के सदस्यों को लगातार मिल रही धमकी से पूरा परिवार डरा हुआ है.

पलामू के NH 98 में दो ऑटो की आमने- सामने टक्कर, तीन लोग घायल

पलामू : हरिहरगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआकला गांव के समीप एनएच-98 पर शुक्रवार को दो ऑटो में आमने- सामने टक्कर हो गयी. इसमें हरिहरगंज की ओर से जा रहे ऑटो पर सवार पिपरा थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव निवासी सरस्वती देवी, चहका खजुरिया गांव निवासी दीपक कुमार तथा हरिहरगंज थाना क्षेत्र के पिरोजी गांव निवासी वकील शर्मा सहित तीन लोग घायल हो गए. उक्त ऑटो हरिहरगंज से पिपरा खजुरिया गांव जा रही थी. तभी उक्त स्थान पर विपरीत दिशा आ रहे सामान लादे ऑटो एक बाइक सवार को बचाने में दूसरे ऑटो में टक्कर मार दी. घटना के बाद तत्काल पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास दल-बल के साथ पहुंचकर सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया.

पलामू के हैदरनगर में सीमेंट कारोबारी से रंगदारी मांगने के आरोपी ने किया सरेंडर

हैदरनगर : पलामू जिला अंतर्गत हैदरनगर बाजार में सीमेंट व्यवसायी अनिल लाल और सुनील लाल से रंगदारी मांगने व फायरिंग करने का आराेपी बिट्टू सिंह उर्फ सुधीर पुलिसिया दबाव में आकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. अब हैदरनगर थाना की पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. इस संबंध में थाना प्रभारी अजित कुमार मुंडा ने कहा कि आरोपी बिट्टू सिंह 20 सितंबर एवं पांच अक्टूबर को व्यवसायी अनिल अग्रवाल को धमकी देकर दोनों भाइयों से 50-50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. इसके बाद से ही पुलिस लगातार बिट्टू सिंह के खिलाफ छापामारी कर रही थी. जिसके कारण पुलिस दबाव में आकर उसने कोर्ट में सरेंडर किया है. मालूम हो कि व्यवसायियों ने इस घटना के विरोध में हैदरनगर बाजार बंद और जपला- मोहम्मदगंज मार्ग को जाम कर दिया था. पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी थी.

गुमला के घाघरा में एक युवक की हत्या कर शव के आधा हिस्सा को जलाया

गुमला : घाघरा प्रखंड में अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर उसके शव के आधा हिस्सा को जला दिया है. शुक्रवार को घाघरा थाना क्षेत्र के आदर परसा गढ़ा के समीप से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद की है. शव का ऊपर का हिस्सा जला हुआ है, जबकि पैर का हिस्सा ठीक है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल, शव की पहचान नहीं हुई है.

गढ़वा कृषि कॉलेज के नाराज स्टूडेंट्स ने कॉलेज में जड़ा ताला

गढ़वा : कृषि कॉलेज, गढ़वा के छात्रों ने कॉलेज में ताला जड़ दिया. छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये. कहा कि यहां पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है. इस कारण बाजरा से बोतल का पानी खरीदना पड़ रहा है. वहीं, कई बुनियादी सुविधा नहीं होने से छात्र आक्रोशित हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola