Live Updates

Jharkhand Breaking News: रांची के जुमार पुल के पास ट्रक और ऑटो के बीच भिड़ंत, 6 लोग घायल

Updated at : 08 Sep 2022 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Breaking News: रांची के जुमार पुल के पास ट्रक और ऑटो के बीच भिड़ंत, 6 लोग घायल

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले..

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:12 PM. 8 Sept 2211:12 PM. 8 Sept

रांची के जुमार पुल के पास ट्रक और ऑटो के बीच भिड़ंत, 6 लोग घायल

रांची : बीआईटी थाना क्षेत्र के जुमार पुल के पास ट्रक और ऑटो के बीच भिड़ंत हो गयी है. इस हादसे में छह लोग घायल हो गये है. इस दौरान एक ट्रक भी जुमार पुल के पास पलट गई है. इस ट्रक को क्रेन से निकला जा रहा है.

11:12 PM. 8 Sept 2211:12 PM. 8 Sept

सिमडेगा के बमबलकेरा में कुआं में डूबने से पिता-पुत्र की मौत

सिमडेगा : ठेठईटांगर थाना क्षेत्र बमबलकेरा में कुंआ में डुबने से पिता-पुत्र की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में बताया गया कि बमबलकेरा पंचायत के सिरिंगबेडा भंडार टोली निवासी रामधन सिंह (30 वर्ष) अपने एक वर्षीय पुत्र दुर्गा सिंह को साथ लेकर करमा पूजा देखने जा रहा था. इसी क्रम में गंझू टोली के समीप सड़क के किनारे स्थित कुआं में गिर गया. जिससे पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गयी.

11:12 PM. 8 Sept 2211:12 PM. 8 Sept

चतरा के इटखोरी में अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

इटखोरी : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चतरा जिला अंतर्गत इटखाेरी के कोयरिटोला के पास से एक ऑटो पर लदा सात पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में आदिल हुसैन पिता स्वर्गीय अब्बास और रवि कुमार पिता ललन ठाकुर दोनों ग्राम पतलुका थाना धनगांय जिला गया निवासी है. इस बात की जानकारी डीएसपी केदारनाथ राम ने पत्रकारों को दी. पुलिस ने शराब तस्करों के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. कहा कि बरामद शराब बिहार ले जाया जा रहा था.

11:12 PM. 8 Sept 2211:12 PM. 8 Sept

राज्यपाल रमेश बैस दिल्ली से पहुंचे रांची, राजभवन पर टिकी सबकी निगाहें

रांची : झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस दिल्ली से गुरुवार को रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पत्रकारों ने उनसे बात करने की कोशिश की, पर बिना बात किये राज्यपाल सीधे राजभवन की ओर प्रस्थान कर गये. बता दें कि झारखंड में राजनीतिक हालात को लेकर अब सबकी निगाहें राजभवन पर टिक गयी है.

11:12 PM. 8 Sept 2211:12 PM. 8 Sept

कांटाटोली फ्लाई ओवर निर्माण को लेकर कल से ऑटो और ई-रिक्शा का रूट डायवर्ट

रांची : कांटाटोली फ्लाई ओवर निर्माण कार्य के कारण हो रहे ट्रैफिक जाम की समस्या निजात पाने के लिए ट्रैैफिक पुलिस ने नौ सितंबर से ऑटो और ई-रिक्शा का ट्रायल के आधार पर रूट डायवर्ट किया है.

2:41 PM. 8 Sept 222:41 PM. 8 Sept

झारखंड की 2 बच्चियों को दिल्ली में कराया गया मुक्त

मानव तस्करी की शिकार झारखंड के गोड्डा जिले की 2 बच्चियों को दिल्ली में मुक्त कराया गया है.

1:37 PM. 8 Sept 221:37 PM. 8 Sept

नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने राज्य के नर्सिंग संस्थानों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एएनएम और जीएनएम कोर्स के साथ-साथ बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन लिया जाएगा. एडमिशन लिखित परीक्षा के आधार पर लिया जाएगा.

12:02 PM. 8 Sept 2212:02 PM. 8 Sept

तीन बजे जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

रांची वीमेंस कॉलेज अपने स्नातक स्तरीय कोर्स में एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट दोपहर तीन बजे जारी करेगा. इसे लेकर सूचना कॉलेज ने अपने वेबसाइट पर दे रखी है. कॉलेज बीए, बीएससी और बी कॉम कोर्स की लिस्ट जारी करेगा.

10:23 AM. 8 Sept 2210:23 AM. 8 Sept

बीजीएच में ज्वाइन करेंगे 21 चिकित्सक

बीजीएच को लंबे अरसे के बाद अच्छे डॉक्टर मिलने जा रहे हैं. बीजीएच में कुल 21 नए चिकित्सक के 30 सितंबर के पहले ज्वाइन करने की उम्मीद है. बीजीएच को स्पेशलिस्ट के अलावा सुपर स्पेशलिस्ट भी मिल रहे हैं. इसके लिए 03 सितंबर को वाक इन इंटरव्यू संपन्न हो गया है.

10:11 AM. 8 Sept 2210:11 AM. 8 Sept

असामाजिक तत्वों ने डोरंडा कॉलेज के शिक्षक के साथ की मारपीट

रांची के डोरंडा महाविद्यालय के विज्ञान के प्राध्यापक डॉ मतीउर रहमान के साथ मारपीट की गयी है. कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कॉलेज परिसर के अंदर उनके साथमारपीट की गई है. सभी शिक्षक डोरंडा थाना पहुंचे हैं.

10:05 AM. 8 Sept 2210:05 AM. 8 Sept

जसीडीह से बेंगलुरू के लिए शुरू हो रही नयी ट्रेन

रेलवे ने जसीडीह से बेंगलुरू के लिए नयी ट्रेन की सौगात दी है. रेलवे की ओर से जसीडीह-बेंगलुरू नयी ट्रेन की समय सारणी भी जारी कर दी गसी है. यह साप्ताहिक ट्रेन जसीडीह से प्रत्येक शुक्रवार सुबह 6.30 बजे खुलकर शनिवार को रात 8.30 बजे बेंगलुरू पहुंचेगी. वहीं बेंगलुरू से यह ट्रेन रविवार की सुबह 10 बजे खुलकर सोमवार की रात लगभग 12 बजे जसीडीह पहुंचेगी.

9:56 AM. 8 Sept 229:56 AM. 8 Sept

सीआईडी करेगी चार्टड प्लेन उड़ान क्लीयरेंस की जांच

देवघर एयरपोर्ट विवाद मामले में सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी सहित नौ लोगों पर कुंडा थाना में दर्ज केस का अनुसंधान अब सीआईडी करेगी. सीआईडी ने देवघर पुलिस से केस टेकओवर कर लिया है. सीआईडी के आइजी सीम विक्रांत मिंज ने केस अनुसंधन के लिए टीम का गठन भी किया है.

9:18 AM. 8 Sept 229:18 AM. 8 Sept

आज लौटेंगे गवर्नर, यूपीए को फैसले का इंतजार

राज्यपाल रमेश बैस आज दिल्ली से रांची लौटेंगे. वह दो सितंबर को दिल्ली गये थे. पूरे राज्य की निगाहें राजभवन की ओर है. सीएम हेमंत सोरेन के ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में राज्यपाल का आदेश आना बाकि है. बताते चलें कि भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यपाल को अपना परामर्श भेज दिया है.

9:18 AM. 8 Sept 229:18 AM. 8 Sept

कार की पिछली सीट में बैठने वालों के लिए भी सीट बेल्ट अनिवार्य

कार की पिछली सीट पर बैठे लोग यदि सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं, तो चालान काटा जायेगा. 1000 रुपये का जुर्माना लगेगा. इस बारे में ट्रैफिक पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू किया. सिटी सह ट्रैफिक एसपी अंशुमान कुमार ने कहा कि दो सप्ताह तक यह अभियान चलाया जायेगा. इसके बाद कार्रवाई की जाएगी.

8:24 AM. 8 Sept 228:24 AM. 8 Sept

भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

मौसम केंद्र की वैज्ञानिक डॉ प्रीति गुणवानी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन सरकुलेशन बन रहा है. इससे निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा. इसका असर झारखंड के कुछ इलाकों में भी रहेगा. नौ सितंबर से इसका असर दिख सकता है. 11 सितंबर को संताल, पलामू, कोल्हान प्रमंडल और रांची में भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

8:03 AM. 8 Sept 228:03 AM. 8 Sept

साल के अंत तक शुरू होंगे पांच कोल ब्लॉक

झारखंड में इस वर्ष के अंत तक पांच नये कोल ब्लॉक चालू होने वाले हैं. इनके चालू होने से न केवल राजगार सृजन होगा, बल्कि सरकार के राजस्व में भी भारी इजाफा होगा. केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर इन कोल ब्लॉक को चालू करने के प्रयास में जुटी हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola