Jharkhand Breaking News Live: चतरा से 2 करोड़ 30 लाख की अफीम व डोडा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की आज की प्रमुख खबरें.
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
चतरा से 2 करोड़ 30 लाख की अफीम व डोडा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
चतरा : पुलिस ने 2 करोड़ 30 लाख की अफीम व डोडा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में कुंदा थाना क्षेत्र के टिटही बड़गांव निवासी ब्रह्मदेव गंझू, विरेंद्र गंझू, हरिद्वार कुमार, लावालौंग थाना क्षेत्र के पसागम गांव निवासी चंद्रदेव गंझू शामिल हैं.
कोडरमा में अजय पंडित गोलीकांड का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपियों को किया अरेस्ट
कोडरमा बाजार : झारखंड की कोडरमा पुलिस ने अजय पंडित गोलीकांड मामले में तत्परता दिखाते हुए महज छह घंटे के अंदर न केवल मामले का खुलासा किया बल्कि मुख्य साजिशकर्ता समेत घटना में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है.
पलामू के मेदिनीनगर में आभूषण दुकान में लगी आग
पलामू के मेदिनीनगर शहर में थाना रोड स्थित प्रसिद्ध आभूषण दुकान सोना महल में अगलगी की घटना हुई है. अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है. स्थानीय लोग व आसपास के दुकानदार आग बुझाने में जुटे हैं.
पलामू के आभूषण दुकान में लगी आग
पलामू के मेदिनीनगर शहर में थाना रोड स्थित प्रसिद्ध आभूषण दुकान सोना महल में अगलगी की घटना हुई है. अभी तक आग लगने का कारण पता नही चल सका है. लेकिन स्थानीय लोग व आसपास के दुकानदार आग बुझाने में लगे हैं
पलामू के मेदिनीनगर में आभूषण दुकान में लगी आग
पलामू के मेदिनीनगर शहर में थाना रोड स्थित प्रसिद्ध आभूषण दुकान सोना महल में अगलगी की घटना हुई है. अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है. स्थानीय लोग व आसपास के दुकानदार आग बुझाने में जुटे हैं.
गिरिडीह के होटल से 26 पेटी से अधिक विदेशी शराब जब्त
गिरिडीह. गिरिडीह में एक बार फिर अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पचंबा पुलिस ने बुढ़वाआहार थाना क्षेत्र के सुमित होटल से छापेमारी कर 26 पेटी से अधिक विदेशी शराब की खेप बरामद की है. हालांकि इस दौरान होटल का संचालक मौके पर से फरार हो गया है. फिलहाल पुलिस जब्त शराब की खेप के संबंध में जानकारी इकट्ठा करने में जुटी हुई है.
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए