वरुण साहू भाजपा रांची महानगर व सुरेंद्र बने रांची ग्रामीण के अध्यक्ष, यहां देखें जिलाध्यक्षों पूरी सूची

Updated at : 30 Jan 2024 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
वरुण साहू भाजपा रांची महानगर व सुरेंद्र बने रांची ग्रामीण के अध्यक्ष, यहां देखें जिलाध्यक्षों पूरी सूची

रांची ग्रामीण में सुरेंद्र महतो को जिलाध्यक्ष व विनोद सिंह को प्रभारी की जिम्मेवारी दी गयी है. भाजपा द्वारा जारी सूची में आधे से अधिक जिलाध्यक्षों को बदल दिया गया है.

विज्ञापन

रांची : प्रदेश भाजपा ने जिलाध्यक्षों व प्रभारियों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने सांगठनिक दृष्टिकोण से 27 जिलों के अध्यक्ष व प्रभारी की घोषणा की गयी है. वरुण साहू को रांची महानगर का जिलाध्यक्ष व मनोज सिंह को प्रभारी बनाया है. वहीं रांची ग्रामीण में सुरेंद्र महतो को जिलाध्यक्ष व विनोद सिंह को प्रभारी की जिम्मेवारी दी गयी है. भाजपा द्वारा जारी सूची में आधे से अधिक जिलाध्यक्षों को बदल दिया गया है. निर्वतमान अध्यक्ष कार्यसमिति के सदस्य रहेंगे.

कौन, कहां के जिलाध्यक्ष व प्रभारी बने

जिला-अध्यक्ष -प्रभारी

खूंटी- चंद्रशेखर गुप्ता-सत्यनारायण सिंह

गुमला-शिव प्रसाद साहू-मनोज मिश्रा

सिमडेगा- लक्ष्मण बडाईक-बबन गुप्ता

लोहरदगा- मनीर उरांव-सुनीता सिंह

पलामू- अमित तिवारी-कालीचरण सिंह

गढ़वा-ठाकुर महतो-विपिन बिहारी सिंह

चतरा-रामदेव भोक्ता-विनय जायसवाल

लातेहार-पंकज सिंह-मुकेश निरंजन सिन्हा

हजारीबाग-विवेकानंद-अभय सिंह, सह प्रभारी अशोक उपाध्याय

रामगढ़-प्रवीण मेहता-शशिभूषण भगत

कोडरमा-अनूप जोशी-भैया अभिमन्यु

गिरिडीह-महादेव दूबे-रोहित लाल सिंह

धनबाद महानगर- श्रवण राय यादव-राजकुमार श्रीवास्तव

Also Read: रांची : विलय की तैयारी में जुटी भाजपा, महानगर भाजपा के 10 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

धनबाद ग्रामीण-घनश्याम ग्रोवर-शैलेंद्र सिंह

बोकारो-जयदेव राय-विनय लाल

जामताड़ा-सुमित शरण-निवास मंडल

दुमका-गौरवकांत-संजीव जजवाड़े

पाकुड़-अमृत पांडेय-अमित सिंह

साहिबगंज-उज्जवल मंडल-अनुज आर्या

देवघर-सचिन रवानी-सत्येंद्र सिंह

गोड्डा-संजीव मिश्रा-लुईस मरांडी

जमशेदपुर महानगर-सुधांशु ओझा-डॉ जीतू चरण राम

पूर्वी सिंहभूम-चंडीशरण साव-बडकुंवर गगराई

पश्चिमी सिंहभूम-संजू पांडेय-मनोज कुमार सिंह

सरायकेला-खरसांवा-उदय सिंह देव-सुबोध कुमार सिंह गुड्डू

तीन लोकसभा संयोजक व सह संयोजक की सूची जारी

पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)-गीता बलमुचु संयोजक

खूंटी-कोचे मुंडा संयोजक

गोड्डा-अमित मंडल-सह संयोजक

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola