झारखंड के B.ED कॉलेजों में नामांकन के लिए पहले राउंड की काउंसिलिंग शुरू, जानें कब तक ले सकते हैं दाखिला

20 से 27 जुलाई तक अभ्यर्थियों को औपबंधिक सीट आवंटन पत्र निर्गत किया जायेगा, जबकि 21 से 27 जुलाई तक अनुशंसित अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन होगा
झारखंड में बीएड कॉलेज में नामांकन को लेकर प्रथम राउंड की काउंसिलिंग की तारीख जारी कर दी गयी है. संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आज यानी शनिवार से ही ऑनलाइन काउंसेलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और च्वाइस देने की अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित की गयी है. जबकि, किसी भी प्रकार के संशोधन की तारीख 15 और 16 जुलाई है.
20 से 27 जुलाई तक अभ्यर्थियों को औपबंधिक सीट आवंटन पत्र निर्गत किया जायेगा, जबकि 21 से 27 जुलाई तक अनुशंसित अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन होगा और संबंधित संस्थानों में नामांकन लिया जायेगा. इस संबंध में जेसीइसीइबी ने विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिया है. बता दें कि राज्य में स्थिति सरकारी, गैर सरकारी बीएड शैक्षनिक संस्थान में नामांकन सरकार द्वारा लागू परिनियम के आधार पर होगा.
Also Read: बीएड में प्रवेश के लिए एसटी-एससी को जेनरल के लाने होंगे बराबर अंक
बता दें कि 85 फीसदी सीटों पर राज्य के विवि से स्नातक की डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी ही नामांकन ले सकते हैं. बाकी 15 फीसदी ओपन टू ऑल है. नियमानुसार अनुशंसित के प्रवेश के बाद भी अगर राज्य के कॉलेजों की सीट खाली रह जाती है तो अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग का दूसरा दौर जारी होगा. इस काउंसिलिंग में वैसे उम्मीदवार भी भाग ले सकते हैं जिन्हें या तो संस्थान बदलना है या फिर पाठ्यक्रम. बता दें कि बीएड में नामांकन के लिए इसी परिनियम के तहत 13 मई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी. परीक्षा का परिणाम छह जून को जारी किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




