Jharkhand Assembly Election: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, राहुल, सोनिया समेत प्रदेश के इन नेताओं के नाम शामिल

Jharkhand Assembly Election: झारखंड कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गयी है. इसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत प्रदेश के कई बड़े नेताओं के नाम हैं.
Jharkhand Assembly Election, रांची: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई आला नेता स्टार प्रचारक होंगे. पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची मंगलवार को जारी की. इस सूची में प्रदेश के कई आला नेता शामिल हैं. इसके साथ दूसरे प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है.
राष्ट्रीय नेता जो स्टार प्रचारक हैं
केसी वेणुगोपाल, गुलाम अहमद मीर, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, तारीक अनवर, अधीर रंजन चौधरी, मल्लू भाटी विक्रमाकर, बीके हरि प्रसाद, गौरव गोगई, किशोरी लाल शर्मा, इमरान प्रतापगढ़ी, पवन खेरा, सुप्रिया श्रीनेत, जीगनेश मेवानी, अलका लंबा, शाजिद अनवर, उदय भानू चीब.
Also Read: Seraikela Vidhan Sabha: सरायकेला विधानसभा है झामुमो का गढ़, 2005 से विधायक हैं चंपाई सोरेन
प्रदेश के नेता जो स्टार प्रचारक हैं
झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव, सुबोधकांत सहाय, प्रणव झा, प्रदीप बलमुचु, राजेश ठाकुर, सुखदेव भगत, कालीचरण मुंडा, फुरकान अंसारी, चंद्रशेखर दुबे, बंधु तिर्की, योगेंद्र साव, प्रदीप यादव, मणिशंकर, भीम कुमार, अनवर अहमद अंसारी, रिजायुल अंसारी, राजेश सिन्हा सन्नी और दयामनी बारला.
झामुमो ने जारी कर दी स्टार प्रचारकों की सूची
बता दें कि झामुमो ने पहले ही स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. जिसमें शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं. पार्टी ने इसमें उन लोगों को भी शामिल किया है जो हाल ही में दूसरे दल से आए हैं. इसमें जामा विधानसभा सीट से प्रत्याशी लुईस मरांडी और कुणाल षाड़ंगी के नाम शामिल हैं. इसके अलावा राजद ने भी अपनी स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. तेजस्वी यादव, लालू यादव समेत कई कद्दावर नेता पार्टी के प्रचार की बागडोर संभालेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




