Jharkhand Election Result 2024 Updates: नाला और जामताड़ा में इंडिया गठबंधन की जीत तय, जमकर नारेबाजी कर रहे समर्थक
Jharkhand Election Result 2024
Jharkhand Election Result 2024 Updates: झारखंड विधानसभा चुनाव की 81 सीटों की मतगणना जारी है. लेकिन ये साफ हो चला है कि राज्य में एक बार फिर हेमंत सरकार की वापसी हो रही है. अब तक इंडिया गठबंधन ने 56 सीटों पर आगे है. 47 सीटों का परिणाम आ चुका है. कोल्हान में झामुमो के अभेद्य किले में इस बार सेंध लग गई है. लगातार झामुमो के टिकट पर जीतने वाले चंपाई सोरेन ने इस बार भगवा लहरा दिया है. किस विधानसभा सीट पर किसने मारी बाजी, किसको मिली मात. हॉट सीट पर किसने जीत दर्ज की, किसने किया बड़ा उलटफेर. झारखंड में मतगणना से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ.
Jharkhand Chunav Result 2024: सरायकेला से झामुमो प्रत्याशी ने की री काउंटिंग की मांग काउंटिंग
सरायकेला से झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली ने री काउंटिंग कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि गिनती में हुई त्रुटि है. गणेश महाली ने 61 नंबर से 210 नंबर बूथ तक में त्रुटि बतायी है. निर्वाची पदाधिकारी और पर्यंवेक्षक के समक्ष अपनी मांग रखी है, मांग पूरी ने होने पर धरने पर बैठने की चेतवनी दी है.
Jharkhand Chunav Result 2024: नाला और जामताड़ा में इंडिया गठबंधन की जीत तय, जमकर नारेबाजी कर रहे समर्थक

नाला और जामताड़ा में रवींद्र नाथ महतो और डॉ इरफान अंसारी की जीत लगभग तय है. मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशी के इंतजार में खड़े कार्यकर्ताओं और समर्थक खड़े हैं. दोनों प्रत्याशियों के समर्थक जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.

Jharkhand Election Result 2024: डुमरी में जीत दर्ज करने के बाद जयराम महतो ने विजय निकाला जुलूस
डुमरी में जीत दर्ज करने के बाद जयराम महतो ने विजय जुलूस निकाला है. उनके समर्थकों की भारी जुटी है.
Jharkhand Election Result 2024: झामुमो के एमटी राजा ने दर्ज की जीत
झामुमो के एमटी राजा ने बीजेपी के अनंत ओझा को 42 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है.
Jharkhand Chunav Result 2024: सरायकेला से झामुमो प्रत्याशी ने की री काउंटिंग की मांग काउंटिंग
सरायकेला से झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली ने री काउंटिंग कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि गिनती में हुई त्रुटि है. गणेश महाली ने 61 नंबर से 210 नंबर बूथ तक में त्रुटि बतायी है. निर्वाची पदाधिकारी और पर्यंवेक्षक के समक्ष अपनी मांग रखी है, मांग पूरी ने होने पर धरने पर बैठने की चेतवनी दी है.
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए