झारखंड आंदोलनकारी का शहादत दिवस मना
Author Akhilesh mahto
Updated:
विज्ञापन

राहे के दोवाड़ू में बुधवार को झारखंड आंदोलनकारी शहीद लक्ष्मी नारायण सिंह मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया.
विज्ञापन
सोनाहातू/राहे.
राहे के दोवाड़ू में बुधवार को झारखंड आंदोलनकारी शहीद लक्ष्मी नारायण सिंह मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया. समाजसेवियों व ग्रामीणों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रद्धांजलि सभा में प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि हम आदिवासी हर मौके पर समाज के साथ खड़े होते हैं. लेकिन दुर्भाग्य है कि हमारे बलिदान को भुला दिया जाता है. जयराम महली ने कहा कि लक्ष्मी मुंडा जी लड़ाकू व निर्भीक योद्धा थे. किसी के भी विपत्ति में सदैव खड़े रहते थे. झारखंड आंदोलन में सक्रिय रहे. सिल्ली का ग्राम विकास विद्यालय का छात्रावास उनका ठिकाना था. जल्द ही लक्ष्मी मुंडा और अनिल महतो की प्रतिमा लगायी जायेगी. प्रतिमा का निर्माण सभी के सहयोग से किया जायेगा. 10 रुपये से अधिकतम 5000 रुपये की सहयोग राशि ली जायेगी. कार्यक्रम में शहीद के बड़े भाई सत्यनारायण मुंडा, उनके पुत्र सिद्धार्थ सिंह मुंडा और पिंटू सिंह मुंडा व सम्मानित अतिथियों को शॉल, धोती, साड़ी देकर सम्मानित किया गया. सिद्धार्थ सिंह मुंडा ने कहा कि पिताजी के सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी अभी अधूरी है. युवा पीढ़ी काे आगे आना होगा. पिंटू सिंह मुंडा ने सभी का आभार जताया. मौके पर राजेंद्र महतो, परमेश्वर महतो, रमापति मुंडा, सरफराज अहमद, जीतेन प्रमाणिक, प्रताप मुंडा, भीम मुंडा उपस्थित थे.फोटो 1. श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित ग्रामीण.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










