ePaper

Holi Special Train: जयनगर से रांची के लिए 13 मार्च को चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, ये है रूट और टाइम-टेबल

Updated at : 11 Mar 2025 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
Holi Special Train

सांकेतिक तस्वीर

Jaynagar Ranchi Holi Special Train: बिहार के मिथिलांचल से झारखंड आने वालों के लिए खुशखबरी है. होली के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने जयनगर से रांची के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. जल्दी करें. यह ट्रेन 13 मार्च को जयनगर से खुलेगी. ट्रेन का टाइम-टेबल और रूट यहां देखें.

विज्ञापन

Holi Special Train: अगर आप बिहार में नौकरी कर रहे हैं या किसी काम से गये हैं और होली में अपने घर झारखंड नहीं आ पा रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने जयनगर और रांची के बीच होली स्पेशल ट्रेन चला दी है. आप 13 मार्च को जयनगर, मधुबनी, समस्तीपुर जैसे स्टेशन से इस ट्रेन को पकड़कर 14 मार्च को होली से पहले अपने घर रांची पहुंच सकते हैं. इस ट्रेन का लाभ बोकारो, धनबाद, देवघर के लोगों को भी मिलेगा. जी हां. 08106 जयनगर-रांची होली स्पेशल ट्रेन 13 मार्च को जयनगर से रवाना होगी. यह ट्रेन गुरुवार 13 मार्च 2025 को दिन में 12:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन यानी शुक्रवार 14 मार्च 2025 को तड़के 3:30 बजे आपको रांची पहुंचा देगी. यानी सुबह में सूर्योदय से पहले आप अपने घर पहुंच जायेंगे. इस ट्रेन का टाइम-टेबल और रूट यहां चेक कर लें.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

08106 जयनगर-रांची होली स्पेशल ट्रेन का रूट और टाइम-टेबल

  • जयनगर से प्रस्थान गुरुवार 12:10 बजे
  • दरभंगा आगमन 13:25 बजे
  • दरभंगा से प्रस्थान 13:30 बजे
  • समस्तीपुर आगमन 14:55 बजे
  • समस्तीपुर से प्रस्थान 15:00 बजे
  • बरौनी आगमन 16:00 बजे
  • बरौनी से प्रस्थान 16:10 बजे
  • किउल आगमन 17:55 बजे
  • किउल से प्रस्थान 18:20 बजे
  • झाझा आगमन 19:25 बजे
  • झाझा से प्रस्थान 19:27 बजे
  • जसीडीह आगमन 20:06 बजे
  • जसीडीह से प्रस्थान 20:08 बजे
  • धनबाद आगमन 22:35 बजे
  • धनबाद से प्रस्थान 22:40 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी आगमन 00:45 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान 00:47 बजे
  • मूरी आगमन 02:00 बजे
  • मूरी से प्रस्थान 02:02 बजे
  • रांची आगमन शुक्रवार 03:30 बजे

इसे भी पढ़ें

Holi Special Train: 12 मार्च को रांची से जयनगर के लिए रवाना होगी होली स्पेशल ट्रेन, रूट और टाइम-टेबल यहां देख लें

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू का विस्फोटक बयान- भाजपा के लिए काम कर रहे कई कांग्रेसी

Holi 2025: झारखंड के बाजार में हर्बल गुलाल, महिलाएं खुद कर रहीं पैकेजिंग और मार्केटिंग

Jharkhand Weather: गर्मी झेलने के लिए हो जाइए तैयार, मौसम विभाग ने जारी की है ये चेतावनी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola