Jaishankar Prasad Jayanti: रांची विवि के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा बोले- क्षेत्रीय भाषाओं का संवर्द्धन जरूरी
Published by : Sameer Oraon Updated At : 30 Jan 2025 7:04 PM
कार्यक्रम में शामिल अतिथिगण
Jaishankar Prasad Jayanti: जयशंकर प्रसाद की जयंती पर रांची में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस मौके पर रांची विवि के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा के संरक्षण पर जोर दिया.
रांची : जयशंकर प्रसाद की जयंती पर जयशंकर प्रसाद विचार मंच और हिंदी विभाग गोस्सनर महाविद्यालय, रांची के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन कर की गयी. कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का स्वागत जयशंकर प्रसाद विचार मंच के सचिव सुरेश निराला ने किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी के साथ क्षेत्रीय और जनजातीय भाषाओं का संवर्द्धन और संरक्षण जरूरी है. आज कई भाषाएं विलुप्त होने के कगार पर है. नई पीढ़ी गांव की आम बोलचाल की शब्दावली से पूरी तरह अपरिचित है.
इन लोगों को जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान से किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ सेवा देने वाले साहित्यकारों और संस्कृति कर्मियों को जयशंकर प्रसाद विचार मंच ने महाकवि जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान से सम्मानित किया. हिंदी साहित्य में विशिष्ठ सेवा के लिए डॉ मंजू ज्योत्सना हंस, जमशेदपुर की वरिष्ठ साहित्यकार पद्मा मिश्रा और डॉ अनीता कुमारी को सम्मानित किया गया. वहीं, क्षेत्रीय भाषा में उत्कृष्ट सेवा के लिए चंद्रदेव सिंह (नागपुरी), मानसिंह महतो (कुरमाली), महेंद्र नाथ गोस्वामी (खोरठा), डॉ पराग किशोर सिंह (पंचपरगनिया) को और कला संस्कृति के क्षेत्र में क्षितिज कुमार राय और मनोज कपरदार को अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर कर सम्मानित किया गया.
Also Read: Sarkari Naukri: झारखंड में 40 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, मुख्यमंत्री सोरेन ने की बड़ी घोषणा
पांच सत्र में आयोजित किया गया था कार्यक्रम
कार्यक्रम पांच सत्रों में आयोजित किया गया था. प्रथम सत्र विचार- गोष्ठी का था, जिसका विषय वर्तमान समय में जयशंकर प्रसाद के साहित्य की प्रासंगिकता पर केंद्रित था. दूसरा सत्र पुस्तक लोकार्पण सह कृति चर्चा पर था. तीसरा सत्र सांस्कृतिक कार्यक्रम का था, जिसमें कुंजबन के कलाकारों द्वारा आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी गई. जबकि, चौथे सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था. अंतिम सत्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था.
कार्यक्रम में कौन कौन लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा के अलावा विशिष्ठ अतिथि पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री मधुमुख मंसूरी हंसमुख, पद्म श्री के लिए नामित प्रसिद्ध लोक गायक महावीर नायक, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अशोक प्रियदर्शी, डॉ माया प्रसाद, साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित उड़िया कवि डॉ फनी मोहंती, उड़िया साहित्यकार यामिनी कांतदास, वरिष्ठ नागपुरी साहित्यकार राम प्रसाद, समाज सेवी चंद्रशेखर आजाद और आशुतोष तिवारी समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










