CUJ में मनायी गयी जयशंकर प्रसाद की जयंती, जानें क्या क्या हुआ कार्यक्रम में

Published by : Sameer Oraon Updated At : 30 Jan 2025 6:16 PM

विज्ञापन

जयशंकर प्रसाद की जयंती का कार्यक्रम मनाया गया

CUJ Jharkhand: कालजयी रचनाकार जयशंकर प्रसाद की जयंती केंद्रीय विश्वविद्यालय में मनाया गया. इसमें शिक्षक से से लेकर छात्रों ने कई तरह के कार्यक्रम पेश किये.

विज्ञापन

रांची : केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के हिंदी विभाग में कालजयी रचनाकार जयशंकर प्रसाद की 136 वीं जयंती मनाई गयी. दीप प्रज्वलन और कुलगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. शोधार्थी दीपक कुमार ने जयशंकर प्रसाद के जीवन पर प्रकाश डाला. वहीं, स्नातक की छात्रा निशा, अभिनंदा और गरिमा ने बीती विभावरी, हिमाद्रि तुंग श्रृंग और आत्मकथ्य कविता का पाठ किया. अतुल प्रियंका और निशा ने अरूण यह मधुमय देश हमारा नामक कविता का सामूहिक सस्वर पाठ किया. इसके बाद पुरस्कार नाटक का नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया.

प्राध्यापक डॉ जगदीश सौरभ ने किया तुमुल कोलाहल कलह में काव्य गायन

सीयूजी झारखंड हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ जगदीश सौरभ ने तुमुल कोलाहल कलह में काव्य का गायन किया. डॉ रवि रंजन और डॉ उपेंद्र कुमार ने गांधी तथा प्रसाद के जीवन मूल्यों पर तुलनात्मक बात रखी. वहीं, संगीत विभाग की जया शाही ने भारत महिमा गीत की प्रस्तुति दी. विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रत्नेश विश्वक्सेन ने कामायनी का आंशिक सस्वर पाठ किया. मंच संचालन शोधार्थी चंदन और धन्यवाद ज्ञापन शोधार्थी अभिषेक ने किया. इस अवसर पर विभाग के सभी अध्यापक, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे.

Also Read: साइबर अपराध के लिए प्रभात खबर का जन आंदोलन शुरू, ग्रामीण SP बोले- डिजिटल अरेस्ट नाम की कोई कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola