Ranchi News : जयराम ने अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग रखी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Mar 2025 12:52 AM
Ranchi News : सदन में डुमरी विधायक जयराम महतो ने शुक्रवार को राज्य में अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग रखी.
रांची. सदन में डुमरी विधायक जयराम महतो ने शुक्रवार को राज्य में अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग रखी. श्री महतो ने कहा कि इस कानून के नहीं रहने से राज्य मे अधिवक्ताओं के साथ हिंसक व्यवहार हो रहा है. उन्होंने कहा कि लाइसेंस सरेंडर करने वाले वकीलों को 14 हजार रुपये पेंशन दी जानी है. इसके साथ ही कोर्ट फीस बढ़ोतरी का भी मामला रखा.
राज्य सरकार अधिवक्ताओं को सात हजार पेंशन दे रही
प्रभारी मंत्री रामदास सोरेन ने बताया कि राज्य सरकार अधिवक्ताओं को सात हजार पेंशन दे रही है. इस मद के लिए एक करोड़ सात लाख स्वीकृत भी कर दिया गया है. विधायक श्री महतो का कहना था कि कोर्ट फीस स्टांप पांच रुपया से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है. मंत्री श्री सोरेन का कहना था कि 2022 में कोर्ट फीस बढ़ी थी, फिर सरकार ने घटा दी कि आम लोगों पर बोझ नहीं बढ़े.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










