ePaper

रांची के जगन्नाथ मंदिर का पुरी कॉरिडोर की तर्ज पर होगा विकास, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ का प्रयास

Updated at : 01 Jun 2025 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
Jagannath temple ranchi

Jagannath temple ranchi

Jagannath Temple Ranchi: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची के धुर्वा में स्थित जगन्नाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि झारखंड की इस ऐतिहासिक धरोहर का पुरी कॉरिडोर के तर्ज पर विकास किया जायेगा. इसके लिए प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन

Jagannath Temple Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा में स्थित जगन्नाथ मंदिर का सौंदर्यीकरण होने जा रहा है. शनिवार को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने जगन्नाथ मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया. जानकारी के अनुसार, यहां सीएसआर के तहत 2.19 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण का कार्य किया जायेगा. रांची में स्थित भगवान जगन्नाथ का धाम अति प्राचीन मंदिर है, जो राज्य के प्रमुख धार्मिक-पर्यटन स्थलों में से एक है.

पुरी कॉरिडोर की तर्ज पर विकास का होगा प्रयास

Jagannath Temple Ranchi
Jagannath temple ranchi

जगन्नाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य के शिलान्यास पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि पुरी के जगन्नाथ मंदिर कॉरिडोर के तर्ज पर इस मंदिर परिसर का भी विकास हो, यह उनका प्रयास रहेगा. उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से यह क्षेत्र जल्द ही विकसित होगा. यह मंदिर रांची ही नहीं, बल्कि झारखंड की ऐतिहासिक धरोहर है. इसका आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

1.5 करोड़ से होगा तालाब का सुंदरीकरण

संजय सेठ ने किया सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास

वहीं, जगन्नाथपुर मंदिर के बगल में स्थित तालाब का भी सुंदरीकरण किया जायेगा. यह कार्य डेढ़ करोड़ की लागत से किया जायेगा. तालाब में घाट का निर्माण, लाइट की व्यवस्था, बेंच और तालाब के गहरीकरण के साथ-साथ अन्य कई सुंदरीकरण के कार्य किये जायेंगे. शिलान्यास के अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, राजू सिंह, केके गुप्ता, लाल सुधांशु नाथ शाहदेव, चंदा देवी, उमेश यादव, रामजी प्रसाद, गोपीचंद पांडेय, शिवाजी सिंह, मेघा उरांव, बीना मिश्रा, कुणाल शाहदेव, शिवेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें  JAC Board 12th Science Topper: मजदूर का बेटा बना इंटर साइंस का थर्ड स्टेट टॉपर, बिना कोचिंग हासिल की सफलता

मंदिर से निकलती है प्रभु की भव्य रथ यात्रा

रांची में रथ मेला का नजारा

मालूम हो कि इस मंदिर से हर साल भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकलती है. इस दौरान प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के विग्रहों को मंदिर के गर्भगृह से निकालकर रथ पर विराजित किया जाता है. इसके बाद रथ पर सवार होकर प्रभु अपनी मौसीबाड़ी जाते हैं. इस दौरान मंदिर परिसर में 10 दिनों तक भव्य मेला लगता है.

इसे भी पढ़ें 

सिमडेगा में जुआरियों और सट्टेबाजों पर गिरेगी पुलिस की गाज, गांजा तस्करी रोकने के लिए भी हाई अलर्ट

जैक इंटर परीक्षा में हजारीबाग के स्टूडेंट्स का शानदार प्रदर्शन, जानिये कितने प्रतिशत रहा जिले का रिजल्ट

झारखंड के इस शिव धाम में पूरी होती है भक्तों की हर मुराद, भगवान विश्वकर्मा ने किया था मंदिर का निर्माण

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola