ePaper

कब जारी होगा JAC मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट ? सामने आयी बड़ी जानकारी

Updated at : 13 Apr 2024 10:46 AM (IST)
विज्ञापन
JAC Board Result 2025

JAC Board Result 2025

जैक सचिव सच्चिदानंद तिग्गा ने बताया कि 20 अप्रैल को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा. वहीं, इंटर परीक्षा की कॉपियों की जांच का कार्य अभी कुछ जिलों में पूरा नहीं हो सका है.

विज्ञापन

रांची : जैक ओर से ली गयी मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी होने की संभावना है. इसे लेकर जैक ने सारी तैयारी पूरी कर ली है. मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों की जांच का कार्य पूरा हो गया है. मार्क्स फाइल भी तैयार कर ली गयी है. यह जानकारी जैक की ओर से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव को दी गयी है. वहीं, जैक की ओर से एक पत्र झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार को लिखा जा रहा है, जिसमें आदर्श आचारसंहिता के बीच छात्र हित को ध्यान में रखते हुए रिजल्ट जारी करने की अनुमति मांगी जायेगी.

20 अप्रैल को जारी होगा मैट्रिक का रिजल्ट

जैक सचिव सच्चिदानंद तिग्गा ने बताया कि 20 अप्रैल को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा. वहीं, इंटर परीक्षा की कॉपियों की जांच का कार्य अभी कुछ जिलों में पूरा नहीं हो सका है. इस कारण इंटर की परीक्षा का रिजल्ट मैट्रिक के साथ नहीं जारी होगा. इंटर का रिजल्ट 17 मई के आसपास जारी होने की संभावना है. इस बार मार्क्स फाइल तैयार करने में उच्च तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जिसका लाभ रिजल्ट तैयार करने में मिल रहा है.

Also Read: बीआरएबीयू ने सेकेंड ईयर की परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया, जाने डिटेल

2,744 कॉपियों का नहीं हो सका है मूल्यांकन कार्य

जमशेदपुर में विवेकानंद हाइस्कूल में चल रहे मूल्यांकन केंद्र पर अब तक 2,744 कॉपियों का मूल्यांकन कार्य नहीं हो सका है. इसमें अंग्रेजी की कॉपियां शामिल हैं. इसके साथ ही अन्य सभी विषयों की कॉपियों की जांच हो चुकी है. जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर में सात मूल्यांकन केंद्र बनाये गये थे. अन्य छह केंद्रों पर सभी कॉपियों का मूल्यांकन कार्य खत्म हो चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola