JAC Latest Update : झारखंड में इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा का रजिस्ट्रेशन आज से, जानें परीक्षा फॉर्म शुल्क व अन्य प्रक्रिया के बारे में

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Feb 2021 9:51 AM

विज्ञापन

JAC Inter Exam Update, Jharkhand Intermediate Vocational Education Registration: इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा का रजिस्ट्रेशन आज से, जानें परीक्षा फॉर्म शुल्क व अन्य प्रक्रिया.

विज्ञापन

Jac latest news, jac vocational exam registration date 2021, रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा के सत्र 2019-21 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चार फरवरी से शुरू होगी़ जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि स्कूल के प्राचार्य जैक की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in से फॉर्म डाउनलोड कर विद्यार्थियों को उपलब्ध करायेंगे. रजिस्ट्रेशन शुल्क के तौर पर विद्यार्थियों से 990 रुपये लिया जायेगा.

JAC Inter Exam 2021 Update: परीक्षा फॉर्म के लिए 1480 रुपये जमा करना होगा़. रजिस्ट्रेशन व परीक्षा फॉर्म विद्यार्थी बिना किसी विलंब शुल्क के 18 फरवरी शाम पांच बजे तक जमा कर सकेंगे. इसके बाद विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन व परीक्षा फॉर्म 19 से 25 फरवरी के शाम पांच बजे तक जमा होगा़ जैक के अनुसार एससी-एसटी, ओबीसी-बीसी समेत सामान्य कोटि की छात्राओं से रजिस्ट्रेशन और परीक्षा शुल्क में चिन्हित 200-200 रुपये की छूट दी जायेगी. झारखंड में इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा का रजिस्ट्रेशन शुरू होने से जुड़ी हर Jharkhand News से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola