ePaper

JAC Board 10th 12th Exam Update : मैट्रिक व इंटर के विद्यार्थियों के लिए नौवीं और 11वीं का रिजल्ट बनेगा आधार, लेकिन 2020 में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों का क्या होगा, जानें क्या है जैक का प्लान

Updated at : 14 Jun 2021 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
JAC Board 10th 12th Exam Update : मैट्रिक व इंटर के विद्यार्थियों के लिए नौवीं और 11वीं का रिजल्ट बनेगा आधार, लेकिन 2020 में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों का क्या होगा, जानें क्या है जैक का प्लान

ऐसे में वर्ष 2020 की मैट्रिक व इंटर परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए वैसे विद्यार्थी जो इस वर्ष की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, उनके रिजल्ट का आधार वर्ष 2019 की कक्षा नौ व 11 वीं की परीक्षा को बनाया जायेगा. इससे पूर्व के वर्ष में कक्षा नौ और 11वीं की परीक्षा नहीं ली जाती थी. ऐसे में 2019 से पहले के विद्यार्थियों के लिए रिजल्ट का आधार क्या है, इस पर फिलहाल अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.

विज्ञापन

JAC Board Exam 2021 latest news रांची : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में पूर्व में अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों के लिए पूर्व की कक्षा नौवीं और 11वीं की परीक्षा को रिजल्ट का आधार बनाया जायेगा. इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में 18,000 पूर्वर्ती विद्यार्थी शामिल होंगे. झारखंड एकेडमी काउंसिल द्वारा वर्ष 2019 से कक्षा नौ व 11वीं की बोर्ड परीक्षा ली जा रही है.

ऐसे में वर्ष 2020 की मैट्रिक व इंटर परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए वैसे विद्यार्थी जो इस वर्ष की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, उनके रिजल्ट का आधार वर्ष 2019 की कक्षा नौ व 11 वीं की परीक्षा को बनाया जायेगा. इससे पूर्व के वर्ष में कक्षा नौ और 11वीं की परीक्षा नहीं ली जाती थी. ऐसे में 2019 से पहले के विद्यार्थियों के लिए रिजल्ट का आधार क्या है, इस पर फिलहाल अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.

जिलों को रिजल्ट पर आज देना है सुझाव

मैट्रिक व इंटर का रिजल्ट तैयार करने को लेकर सभी जिलों से सुझाव मांगे गये हैं. जैक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को सोमवार तक इस पर अपनी राय देने को कहा है. जिलों से सुझाव प्राप्त होने के बाद रिजल्ट तैयार करने पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा.

रिजल्ट के लिए गठित हो सकती है कमेटी

रिजल्ट का फॉर्मूला तय करने के लिए जैक कमेटी गठित कर सकता है. पिछले दिनों जिला शिक्षा पदाधिकारियों की हुई बैठक में इस संबंध में कुछ जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सुझाव दिया गया था.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola