ePaper

JAC 12th Science Model Question Paper 2021: जैक ने जारी किया इंटर साइंस का मॉडल प्रश्न पत्र, जानें किस तरह के पूछे जायेंगे प्रशन

Updated at : 20 Jan 2021 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
JAC 12th Science Model Question Paper 2021: जैक ने जारी किया इंटर साइंस का मॉडल प्रश्न पत्र, जानें किस तरह के पूछे जायेंगे प्रशन

JAC 12th Science Model Question Paper 2021, JAC 12th Model Paper 2021 Out : जैक ने जारी किया इंटर साइंस का मॉडल प्रश्न पत्र, गणित में सौ में से 60 अंक के प्रश्न एक व दो नंबर के होंगे

विज्ञापन

JAC 12th Science Model Question Paper 2021, JAC Intermediate Model Paper 2021, रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इंटरमीडिएट (साइंस) परीक्षा-2021 का मॉडल प्रश्न पत्र मंगलवार को जारी कर दिया. संशोधित पाठ्यक्रम व बदले हुए पैटर्न के आधार पर प्रश्न पत्र जारी किया गया है. गणित, भौतिकी, रसायन व जीव विज्ञान विषय का मॉडल सेट प्रश्न पत्र जारी किया गया. झारखंड में Jac Matric Inter Exam Date 2021 से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

वर्ष 2021 की परीक्षा के लिये प्रश्न पत्र के पैटर्न में बदलाव किया गया है. गणित की परीक्षा में कुल सौ में से 60 अंक के प्रश्न एक व दो अंक के होंगे. जैक द्वारा जारी मॉडल सेट के अनुसार, गणित में 40 प्रश्न एक अंक के होंगे. एक अंक के प्रश्नों में 30 प्रश्न बहुविकल्पीय व 10 प्रश्न रिक्त स्थान को भरनेवाले होंगे. इसके अलावा 10 प्रश्न दो अंक के होंगे. इसके अलावा पांच प्रश्न चार-चार अंक के व चार प्रश्न पांच-पांच अंक के होंगे. गणित में कुल प्रश्नों की संख्या 59 होगी.

Also Read: Jac Matric Inter Exam Date 2021 Update
: जैक मैट्रिक और इंटर की परीक्षा तिथि में बदलाव, जानें अब कब होगी परीक्षाएं

JAC Class 12th Science Model Papers Released: भौतिकी व रसायन में 27 प्रश्न एक अंक के :

भौतिकी व रसायन की लिखित परीक्षा 70-70 अंकों की होगी. 70 में से 27 प्रश्न एक अंक के होंगे. 20 प्रश्न बहुविकल्पीय व सात प्रश्न रिक्त स्थान भरनेवाले होंगे. वहीं सात प्रश्न दो-दो अंक के होंगे. कुल 70 में से 41 अंक के प्रश्न एक व दो अंक के होंगे.पांच प्रश्न तीन व दो प्रश्न सात अंक के होंगे. जीव विज्ञान में भी प्रश्नों का पैटर्न भौतिकी व रसायन के समान ही होगा. परीक्षार्थी झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in पर इसे देख सकते हैं. कला व वाणिज्य संकाय का भी मॉडल प्रश्न पत्र इस सप्ताह तक जारी होने की संभावना है.

22 तक जमा होगा इंटर का परीक्षा फॉर्म : इंटर परीक्षा के परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क के 22 जनवरी तक परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं. वहीं, विलंब शुल्क के साथ फॉर्म 23 से 30 जनवरी तक जमा लिया जायेगा. परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा होगा.

वर्ष 2021 की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र के पैटर्न में किया गया बदलाव

भौतिकी व रसायन में 70 में से 41 अंक के प्रश्न एक व दो अंक के होंगे

जीव विज्ञान में भी प्रश्नों का पैटर्न भौतिकी व रसायन के समान ही होगा

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola