JAC 10th,12th Result 2021 : सीबीएसइ से पहले जैक मैट्रिक इंटर का रिजल्ट, अगले हफ्ते से अपलोड होंगे अंक, जानें कब तक जारी हो सकते हैं फाइनल रिजल्ट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा सीबीएसइ से पहले रिजल्ट जारी करने की तैयारी है. परीक्षार्थियों के इंटरनल असेसमेंट का अंक अपलोड करने की प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू हो जायेगी. जैक इसके लिए पोर्टल तैयार कर रहा है. स्कूल और कॉलेज को परीक्षार्थियों के इंटरनल असेसमेंट का अंक पोर्टल पर अपलोड करना होगा. मैट्रिक में 4.32 लाख और इंटरमीडिएट में 3.31 लाख परीक्षार्थी हैं.
JAC Board 10th 12th Result 2021 रांची : मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 का रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया तय होने के बाद जैक ने रिजल्ट प्रकाशन की तैयारी शुरू कर दी है. दोनों संकाय का रिजल्ट या तो एक साथ या फिर एक सप्ताह में जारी करने की तैयारी है. इसके 20 जुलाई तक जारी होने की संभावना है.
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा सीबीएसइ से पहले रिजल्ट जारी करने की तैयारी है. परीक्षार्थियों के इंटरनल असेसमेंट का अंक अपलोड करने की प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू हो जायेगी. जैक इसके लिए पोर्टल तैयार कर रहा है. स्कूल और कॉलेज को परीक्षार्थियों के इंटरनल असेसमेंट का अंक पोर्टल पर अपलोड करना होगा. मैट्रिक में 4.32 लाख और इंटरमीडिएट में 3.31 लाख परीक्षार्थी हैं.
रिजल्ट तैयार करने के लिए तय मापदंड के अनुरूप कक्षा नौ और 11 वीं की बोर्ड परीक्षा के आधार पर 80 फीसदी अंक दिये जायेंगे. वहीं 20 अंक स्कूल और कॉलेज द्वारा किये गये इंटरनल असेसमेंट के आधार पर तय होंगे. जिन विषयों में प्रायोगिक परीक्षा होती है, उनमें इंटरनल असेसमेंट की जगह प्रायोगिक परीक्षा के अंक लिये जायेंगे.
रिजल्ट तैयार करने को लेकर तय की गयी प्रक्रिया से संबंधित प्रस्ताव जैक द्वारा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को भी भेज दिया गया है. ज्ञात हो कि जैक द्वारा रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया को फाइनल करने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गयी थी. कमेटी ने पिछले दिनों अपनी अनुशंसा झारखंड एकेडमिक काउंसिल को सौंपी थी.
मैट्रिक व इंटर के रिजल्ट जारी करने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले दिनों दिशानिर्देश दिये थे. सीएम द्वारा दिये गये निर्देश के अनुरूप राज्य में मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट या तो सीबीएसइ के रिजल्ट से पहले या फिर उसके आसपास जारी करने को कहा गया था. जिससे कि विद्यार्थियों को आगे नामांकन में कोई परेशानी नहीं हो.
इंटरनल असेसमेंट के अंक की जानकारी समय पर नहीं देने से संबंधित स्कूल या कॉलेज के विद्यार्थियों का रिजल्ट बाधित हो सकता है. ऐसे में रिजल्ट प्रकाशन नहीं होने के लिए संबंधित स्कूल और कॉलेज जिम्मेदार होंगे.
झारखंड एकेडमिक काउंसिल मैट्रिक व इंटरमीडिएट का रिजल्ट जुलाई में जारी कर देगा. विद्यार्थियों को नामांकन व आगे की पढ़ाई में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए जैक द्वारा समय पर रिजल्ट जारी करने का प्रयास किया जा रहा है.
डॉ अरविंद प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, जैक
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




