JAC 10th-12th Exam: मैट्रिक-इंटर की परीक्षा देने वाले भूलकर भी ये चीजें न रखें अपने पास, झेलना होगा नुकसान

JAC 10th-12th Exam: झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से आयोजित मैट्रिक और इंटर की परीक्षा कल से शुरू हो रही है. राज्य में साढ़े सात लाख से अधिक विद्यार्थी 1959 परीक्षा केंद्रों पर इम्तिहान देंगे. प्रशासन की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि परीक्षा केंद्रों में कई चीजें लेकर जाना पूरी तरह वर्जित है.
JAC 10th-12th Exam: झारखंड अधिविद्य परिषद (Jharkhand Academic Council) की ओर से आयोजित मैट्रिक और इंटर की परीक्षा कल (14 मार्च 2023) से शुरू हो रही है. राज्य में साढ़े सात लाख से अधिक विद्यार्थी 1959 परीक्षा केंद्रों पर इम्तिहान देंगे. इनके लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं. प्रशासन की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि परीक्षा केंद्रों में कई चीजें लेकर जाना पूरी तरह वर्जित है. अगर आप इन चीजों के साथ परीक्षा केंद्र में जाते हैं, तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है. वहीं, कुछ ऐसी भी चीजें हैं, जिनको लेकर जाना अनिवार्य है.
पहले बात उन चीजों की करें, जो आपको लेकर जाना है. परीक्षा देने के लिए घर से निकलने के पहले चेक कर लें कि आपने अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) ले लिया है. अगर प्रवेश पत्र के बगैर परीक्षा केंद्र पहुंच जाते हैं, तो आपको उस केंद्र में दाखिल नहीं होने दिया जायेगा.
Also Read: खूंटी, कर्रा, तोरपा, रनिया, मुरहू, अड़की में 28 जगहों पर 14 मार्च से 5 अप्रैल तक निषेधाज्ञा, जानें कारण
-
इलेक्ट्रॉनिक गजट, डिजिटल घड़ी, मोबाईल फोन, पेन ड्राइव, ईयर फोन, कैलकुलेटर लेकर परीक्षा केंद्र में जाने की सख्त मनाही है.
-
परीक्षा के दौरान आप परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजट का इस्तेमाल नहीं कर पायेंगे.
-
परीक्षा देने जा रहा कोई भी विद्यार्थी अगर हरवे-हथियार जैसे लाठी, डंडा, भाला, गड़ासा, तीर-धनुष आदि लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा.
-
परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के आग्नेयास्त्र, अस्त्र-शस्त्र, विस्फोटक पदार्थ लेकर चलना या प्रवेश करने पर प्रतिबंध है.
-
परीक्षा केंद्र में इम्तिहान देने वाले विद्यार्थी के अभिभावक या किसी अन्य व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित है.
नोट : परीक्षा केंद्र में जिन चीजों पर प्रतिबंध लगाया गया है, वे प्रतिबंध ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों या पदाधिकारियों पर लागू नहीं होंगे. वीक्षक या परीक्षा में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मचारियों पर मोबाइल या गजट से संबंधित प्रतिबंध लागू नहीं होंगे. यानी उन्हें मोबाइल फोन या गजट रखने की छूट होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




