Ranchi News : महिला स्वयंसहायता समूह से ग्रामीण सशक्तीकरण संभव : डाॅ मयंक
Author Sunil choudhary
Updated:
विज्ञापन

स्वयंसहायता समूह के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्थायी आय सृजन से जोड़ना संभव है. कृषि, हस्तशिल्प आदि क्षेत्र में प्रशिक्षण को बढ़ावा देेकर ग्रामीण महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ सकती हैं.
विज्ञापन
उषा मार्टिन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिला प्रशिक्षण
रांची. स्वयंसहायता समूह के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्थायी आय सृजन से जोड़ना संभव है. कृषि, हस्तशिल्प आदि क्षेत्र में प्रशिक्षण को बढ़ावा देेकर ग्रामीण महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ सकती हैं. उक्त बातें उषा मार्टिन फाउंडेशन के हेड डाॅ मयंक मुरारी ने कही. वे शनिवार को उषा मार्टिन सभागार में नामकुम और अनगड़ा से आयीं महिला समूहों को स्वयंसहायता समूह का संचालन व उद्यमिता विषय पर आयोजित प्रशिक्षण में विचार व्यक्त कर रहे थे. डाॅ मयंक मुरारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) झारखंड के कई हिस्सों में, खासकर आर्थिक रूप से पिछड़े इलाकों में, समुदायों के भीतर से आर्थिक परिवर्तन के वाहक बन गए हैं. ये समूह सशक्तीकरण के लिए अद्भुत उत्प्रेरक है और अपने सदस्यों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में विकास प्रक्रिया में स्वयंसहायता समूहों का महत्व बहुत है. इस अवसर पर प्रशिक्षक अंजली कुमारी ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लाह उत्पादन, जूट व बांस के उद्यम का प्रशिक्षण करना चाहिए. इसके साथ उनको सरकारी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए प्रयास करना होगा. सबसे पहले महिलाओं को संगठन सशक्त बनाना, इसका सावधिक बैठक आयोजित करना और सामाजिक विषयों पर चर्चा करनी होगी. मौक पर सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि गांवों की महिलाओं वन व जंगल के उत्पाद पर आधारित प्रशिक्षण से जोड़ने की जरूरत है.उषा मार्टिन फाउंडेशन की संगीता कुमारी ने बताया कि कंपनी के माध्यम से तीन स्वयं सहायता समूह चलाया जा रहा जो सोहराई, जूट उत्पाद और बांस की सामग्री बनाकर उद्यमिता की दिशा में पहल की है. इसको सुदूर गांवों में बढ़ाया जा रहा है. मोनीत बूतकुमार ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं में रोजगार-स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जीविका के माध्यम से उन्हें बैंक लिंकेज के माध्यम से कम ब्याज दर पर सुगमता से ऋण उपलब्ध करवाया जा सकता है. इस अवसर पर कई समूह की महिलाएं उपस्थित थीं. पूजा देवी, दीपमाला देवी, शिखा देवी, शोभा देवी, अंजनी देवी, नीतू देवी, प्रियंका कुमारी, कांति कुजूर, सोनी देवी, नीलू तांब, सुमित्रा देवी, गीता देवी व अन्य उपस्थित थीं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Sunil Choudhary
25 वर्षों से पत्रकारिता कर रहा हूँ.हार्ड न्यूज़ से राजनीतिक खबर करता रहा हूँ.वर्तमान में मुख्यमंत्री, पावर,इंडस्ट्रीज, माइंस संबंधित मामलों पर रिपोर्ट करता हूँ. बीबीसी,पैनोस और झारखंड सरकार से फेलोशिप ले चुका हूँ।कई बार अवार्ड ले चुका हूँ.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










