IRCTC/Indian Railways : ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने इन दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का किया अवधि विस्तार, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 31 Dec 2020 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
IRCTC/Indian Railways : ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने इन दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का किया अवधि विस्तार, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

IRCTC/Indian Railways : रांची : यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों की सेवा अवधि में विस्तार किया है. रांची-पटना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन अब 31 जनवरी तक चलेगी. वहीं ट्रेन संख्या 08311 संबलपुर- मंडुवाडीह (बनारस) फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन संबलपुर से प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को 27 जनवरी तक होगा. ट्रेन संख्या 08312 मंडुवाडीह -संबलपुर ट्रेन मंडुवाडीह से प्रत्येक गुरुवार एवं सोमवार को 28 जनवरी तक चलेगी.

ट्रेन संख्या 02364 रांची-पटना फेस्टिवल ट्रेन का रांची प्रस्थान 14:25 बजे, मुरी प्रस्थान 15:35, बोकारो प्रस्थान 16:35, गोमो प्रस्थान 17:40, कोडरमा प्रस्थान 18:56, गया प्रस्थान 20:35, जहानाबाद प्रस्थान 21:15 व पटना आगमन 22:19 बजे होगा. वहीं ट्रेन संख्या 02363 पटना-रांची फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का पटना प्रस्थान 06:02 व रांची आगमन 13:55 बजे होगा. ट्रेन संख्या 08312 मंडुवाडीह -संबलपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का मंडुवाडीह प्रस्थान 15:00 बजे, रांची आगमन 04:15 व प्रस्थान 04:25, हटिया आगमन 04:40 व प्रस्थान 04:45 व संबलपुर आगमन 11:05 बजे होगा. ट्रेन संख्या 08311 संबलपुर-मंडुवाडीह फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संबलपुर प्रस्थान 13:10, हटिया प्रस्थान 19:35 व रांची प्रस्थान 20:05 बजे होगा.

Also Read: झारखंड के तीन मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने दिया ये आश्वासन

ट्रेन संख्या 08309/08310 संबलपुर-जम्मूतवी-संबलपुर स्पेशल ट्रेन 11 जनवरी से अगले आदेश तक चलेगी. ट्रेन संख्या 08309 संबलपुर-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन 11 जनवरी से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को सप्ताह में चार दिन संबलपुर से अगले आदेश तक चलेगी. इस ट्रेन का संबलपुर प्रस्थान 11:00 बजे, राउरकेला प्रस्थान 13:40 बजे, हटिया प्रस्थान 17:00 बजे, रांची प्रस्थान 17:30 बजे, मुरी प्रस्थान 18:40 बजे, डाल्टेनगंज प्रस्थान 00:07 बजे, चौपन प्रस्थान 04:50 बजे, प्रयागराज प्रस्थान 09:55 बजे, कानपुर प्रस्थान 13:10 बजे, दिल्ली प्रस्थान 21:25 बजे, चंडीगढ़ प्रस्थान 03:13 बजे, अमृतसर प्रस्थान 08:20 बजे एवं जम्मू तवी आगमन 14:10 बजे होगा.

Also Read: New Year 2021 : रांचीवासियों को नये साल का तोहफा, ये सड़क होगी जाम मुक्त

ट्रेन संख्या 08310 जम्मूतवी-संबलपुर स्पेशल ट्रेन 14 से गुरुवार, शुक्रवार, रविवार एवं मंगलवार को जम्मू तवी से अगले आदेश तक चलेगी. इस ट्रेन का जम्मूतवी प्रस्थान 14:45 बजे, रांची प्रस्थान 08:55 बजे, हटिया प्रस्थान 09:20 बजे, राउरकेला प्रस्थान 13:05 बजे एवं संबलपुर आगमन 16:15 बजे होगा. इसमें एसएलआर के दो कोच, सामान्य श्रेणी के चार कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के नौ कोच, एसी थ्री-टियर के तीन कोच, एसी टू-टियर के एक कोच, रसोईयान के 01 कोच एवं पार्सल यान के एक समेत कुल 21 कोच होंगे.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola