Hockey : पूर्वी, पश्चिम क्षेत्र, साईं बल व साइ अकादमी ने जीते अपने मुकाबले

पूर्वी, पश्चिम क्षेत्र, साईं बल व साइ अकादमी ने जीते अपने मुकाबले
जूनियर महिला व सब जूनियर पुरुष इंटर जोन हॉकी खेल संवाददाता, रांची हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खेली जा रही जूनियर महिला व सब जूनियर पुरुष इंटर जोन हॉकी में बुधवार को पांच मैच खेले गये. महिला वर्ग में पूर्वी क्षेत्र ने साईं शक्ति को 3-2 से हराया. रोपनी आइंद को वुमैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. दूसरे मैच में अकादमी ने दक्षिणी क्षेत्र को 3-2 से पराजित किया. शीतल यादव को वुमैन ऑफ द मैच चुना गया. तीसरे मैच में पश्चिम क्षेत्र ने साईं बल को 3-1 से हराया. पश्चिम क्षेत्र की स्नेह पटेल प्लेयर ऑफ द मैच रही. पुरुष वर्ग में साइ अकादमी ने दक्षिणी क्षेत्र को 2-1 से हराया. जीवन एक्का को प्लेयर अॉफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. वहीं, एक अन्य मुकाबले में पश्चिम क्षेत्र ने अकादमी को 3-2 से पराजित किया. आतिफ खान प्लेयर ऑफ द मैच बने. गुरुवार को विश्राम का दिन है. शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




